01

मालूम हो कि पिछले कुछ हफ्तों से वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की सगाई की खबरें आ रही हैं. कहा जा रहा है कि ये कपल इस साल के अंत में शादी कर लेगा. आज, 9 जून को आखिरकार इस जोड़ी ने हैदराबाद में वरुण तेज के आलीशान घर में सगाई कर ली. वरुण और लावण्या की सगाई में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. वरुण तेज के चचेरे भाई, जिनमें पूरा अल्लू और मेगा परिवार शामिल हैं, वे सभी वहां उपस्थित रहे. सगाई में राम चरण, अल्लू अर्जुन, साई धर्म तेज, पंजा वैष्णव तेज और अल्लू अरविंद सहित अन्य नेअपनी उपस्थिति दर्ज कराई.
Author: Up Head Line
Views: 27









