UP News: चूहा, कुत्ते के बाद अब बदायूं में सांप मारने पर हुई FIR, आरोपी बोला- अगर काट लेता तो…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

चूहे और कुत्ते के बाद एक सांप को मारने और उसे जलाने के प्रकरण में एफआईआर दर्ज
वनरक्षक कृष्ण कुमार यादव की तहरीर पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है

बदायूं. यूपी के बदायूं में पिछले दिनों चूहे की हत्या पर एफआईआर दर्ज की गई थी. यह मामला काफी सुर्ख़ियों में भी आया था. उसके बाद कुत्ते की हत्या का मुकदमा भी दर्ज हुआ. अब चूहे और कुत्ते के बाद एक सांप को मारने और उसे जलाने के प्रकरण में वन विभाग द्वारा एफआईआर दर्ज कराई गई है. पुलिस अब इस मामले में तफ्तीश में जुटी है.

वन विभाग के वनरक्षक कृष्ण कुमार यादव की तहरीर पर वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. बता दें कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र में एक टाल का वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में कुछ युवकों ने एक सांप को पकड़ कर मार कर जला दिया था और वीडियो में इस बात को कबूल किया था. वीडियो वायरल होने के बाद वन अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए आरोपी जोएब के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है. वहीं जब पुलिस मौके पर पहुंची तब तक जला हुआ सांप हट चुका था.

दरअसल, बिसौली कस्बे के ईदगाह रोड पर एक लकड़ी की टाल है. इसी टाल में एक सांप निकल आया था. जिसे मारकर जला दिया गया. इस मामले की होने के बाद पशु प्रेमी विभोर शर्मा ने वन विभाग को सूचना दी थी. जब वनकर्मी कृष्ण कुमार यादव मौके पर पहुंचे तो सांप को मारकर जलाने का कोई साक्ष्य नहीं मिला. मगर, वायरल वीडियो में आरोपी स्वीकार कर रहा था कि उसने सांप को मारकर जला दिया है. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. टीम ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि सांप उसको काट लेता तो इसका जिम्मेदार कौन होता? इस वजह से उसने सांप को ही मार दिया. आरोपी के खिलाफ वन्य जीव (संरक्षण) अधिनियम की धारा 9 व 51 के तहत मुकदमा दर्ज किया.

Tags: Badaun news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें