मजबूत व्यक्तित्व के धनी और अलग सोच वाले होते हैं Sigma Male, क्या आप भी हैं यह?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल झा/गाजियाबाद. सोशल मीडिया पर इन दिनों सिग्मा मेल (Sigma Male) चर्चाओं में बना हुआ है. ग्रीक अल्फाबेट्स के अनुसार पुरुषों के व्यवहार को पांच कैटेगरी के आधार पर बांटा गया है. इसमें अल्फा, बीटा, गामा, ओमेगा और डेल्टा शामिल है. लेकिन एक पर्सनैलिटी इन सभी से अलग है जिसे सिग्मा मेल कहा जाता है. न्यूज़ 18 लोकल आपको बताएगा कि यह सिगमा मेल क्या होता है. किस प्रकार के व्यवहार को सिग्मा कहा जाता है.

इस श्रेणी के लोग आत्मनिर्भर होते हैं. अक्सर इन्हें अपनी सोच के हिसाब से काम करना अच्छा लगता है. यह पुरानी रूढ़िवादी सोच को तोड़ कर सभी के हितों के लिए कार्य करने में सक्षम होते हैं. इस प्रकार के ज्यादातर लोग अच्छे लीडर की तरह पहचान बना पाते हैं.

सिग्मा मेल के व्यवहार

– अकेलापन पसंद: इस श्रेणी के लोग बहुत ज्यादा दोस्त या फिर बड़ी सोशल कंपनी को पसंद नहीं करते हैं. यह लोग खुद की कंपनी को ज्यादा महत्वपूर्ण समझते हैं और उसे ही इंजॉय करते हैं. हालांकि, जरूरत पड़ने पर यह दूसरों का साथ भी लेते हैं.

– कूल माइंड: अल्फा और बीटा कैटेगरी के पुरुषों में गुस्सा आम होता है, लेकिन सिग्मा मेल कूल माइंड के लिए जाने जाते हैं जो किसी भी परिस्थिति में खुद को संभाल सकते हैं.

– सिंपल लिविंग: सिग्मा मेल को ज्यादा शो ऑफ पसंद नहीं होता है. ऐसे लोग बहुत ही साधारण तरीके से अपना जीवन बिताते हैं. इनको सादगी में रहना अपनी पहचान का हिस्सा लगता है.

जल्दी सफलता पा लेते है सिग्मा मेल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के मनोचिकित्सक डॉ. ए.के विश्वकर्मा ने बताया कि यह लोग (सिग्मा मेल) अपनी बात को लेकर काफी जिद्दी होते हैं. काम के प्रति बहुत समर्पित रहते हैं. सिग्मा मेल पर्सनालिटी को जल्दी काफी सफलता मिलती है क्योंकि इनके अंदर समाज को बदलने का जज्बा होता है. यह लोग मेंटली बहुत स्ट्रांग होते हैं.

Tags: Ghaziabad News, Local18, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें