हाथ में बंदूक लेकर बनाया रील, शेयर करते ही युवक पहुंचा जेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गोविंद कुमार/गोपालगंज. बिहार में सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग तरह-तरह के रील बना रहे हैं. रील बनाने के लिए कई युवा ऐसे हैं, जो अपने अभिभावकों के लाइसेंसी हथियार का इस्तेमाल कर रहे हैं. वीडियो वायरल होने के बाद फेमस हो या न हो, लेकिन पुलिस उन्हें जेल जरूर पहुंचा दे रही है. शुक्रवार को एक ऐसा ही मामला पुलिस के सामने आया. सोशल मीडिया पर एक युवक ने हथियारों के साथ रील बनाकर वायरल किया. वायरल वीडियो में डायलॉग लगाया कि ‘बचपन में जब मेले से सभी बच्चे स्कूटर लाया करते थे, तब भी हमे कट्टे ही पसंद थें’.

डायलॉग के साथ एक हाथ में बंदूक और दूसरे हाथ में गन का वीडियो वायरल हुआ. युवक का वीडियो वायरल होते ही पुलिस उसके घर पहुंच गयी और लाइसेंसी हथियार के साथ युवक को गिरफ्तार कर लिया. एसपी स्वर्ण प्रभात ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 12 लोगों को पुलिस ऐसे मामलों में गिरफ्तार कर चुकी है. आगे भी सोशल मीडिया पर हथियार के साथ वीडियो शेयर करनेवालों पर कार्रवाई जारी रहेगी.

घर के बरामदे में बनाया था हथियार के साथ रील
सोशल मीडिया पर रील बनाकर शेयर करने के लिए युवक ने अपने ही मकान के बरामदे को चुना था. पुलिस को सोशल मीडिया से जो वीडियो मिला है, वह उसके घर का है. जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया था, उस मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है. गिरफ्तार युवक यूपी-बिहार की सीमा पर स्थित विजयीपुर थाने के बरैठा अहियापुर गांव के निवासी अनिल शाही का 24 वर्षीय पुत्र अनिश शाही उर्फ संटी शाही के रूप की गयी है. पुलिस ने युवक को उसके घर से गिरफ्तार किया और हथियार बरामद किया.

आपके शहर से (गोपालगंज)

लाइसेंस रद्द करने की चल रही है प्रक्रिया
एसपी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि हथियार को जब्त करने के बाद लाइसेंस को रद्द करने के लिए प्रक्रिया की जा रही है. युवक के पास से एक बंदूक, एक एयर गन, छह कारतूस व एक मोबाइल बरामद किया गया है. एसपी ने कहा कि गन व बंदूक लाइसेंसी है, इसलिए रद्द करने की अनुशंसा की गयी है. एसपी ने कहा कि गोपालगंज में सोशल साइट्स पर लाइक, व्यूज और शेयर के लिए हथियार बनाकर वीडियो वायरल करने के मामले में अबतक एक दर्जन युवा गिरफ्तार हो चुके हैं. जिसमें विजयीपुर, विशंभरपुर, बरौली, बैकुंठपुर, भोरे आदि थाना क्षेत्रों में पुलिस कार्रवाई कर चुकी है. इन सभी मामलों में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई चल रही है.

Tags: Crime News, Instagram

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें