NEET UG Result 2023 at neet.nta.nic.in: नीट यूजी रिजल्ट को लेकर ये रहा लेटेस्ट अपडेट्स, जानें कब होने वाला है जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


NEET UG Result 2023 Update: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अगले सप्ताह तक नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) UG 2023 का रिजल्ट (NEET UG Result 2023) जारी कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि रिजल्ट (NEET Result) सोमवार को जारी करने की उम्मीद है. रिजल्ट (NEET UG Result) एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

NTA के एक करीबी सूत्र के अनुसार बताया जा रहा है कि परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था NEET UG 2023 का रिजल्ट रविवार या सोमवार को जारी करने की कोशिश कर रही है. हालांकि रिजल्ट (NEET UG Result 2023) समिति की बैठक (स्वास्थ्य मंत्रालय और DGHS सदस्यों के साथ) स्थगित कर दी गई है और इसलिए रिजल्ट (NEET Result) अगले सप्ताह की शुरुआत में आने की उम्मीद है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार NTA ने संसदीय समिति को आश्वासन दिया था कि NEET UG 2023 का रिजल्ट (NEET UG Result 2023) जून के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जाएंगे.

इस बार राज्य में भारी हिंसा के कारण NTA को मणिपुर में अलग से मेडिकल प्रवेश परीक्षा आयोजित करनी पड़ी. NEET UG 2023 परीक्षा भारत में और अन्य केंद्रों में 7 मई को 97.7 प्रतिशत उपस्थिति के साथ आयोजित की गई थी. मणिपुर के लगभग 8,700 उम्मीदवार 6 जून को परीक्षा में शामिल हुए थे.

ये भी पढ़ें…
IIT जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट जारी, आंसर की, रिजल्ट पर ये है लेटेस्ट अपडेट्स

Tags: NEET, NEET UG 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें