(शैलेंद्र चौहान)
भोपाल. मध्य प्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव है. इसके मद्देनजर दिल्ली में बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व के बीच बैठकों का दौर लगातार जारी है. माना जा रहा है कि इन अहम बैठकों से सरकार और संगठन में कसावट के लिए फैसले लिए जाएंगे. ऐसा लगता है कि जल्द ही इस मंथन से अमृत निकलेगा बीजेपी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर फूंक-फूंक कर कदम रख रही है. मिशन 2024 के पहले होने वाले सत्ता के सेमीफाइनल पर सबकी निगाहें टिकी हैं. बीजेपी में कुछ दिनों से हो रही उठापटक और सामने आ रही गुटबाजी के चलते पार्टी में केंद्र स्तर पर मंथन चल रहा है. दिनों में पार्टी कई बड़े फैसले ले सकती है. यह देखना होगा कि आगे क्या होता है?
गौलतलब है कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता विनय सहस्त्रबुद्धे यह साफ कह कर गए कि मध्य प्रदेश में चुनाव में चेहरा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ही होंगे. फिर प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने कहा है कि 5 महीनों तक तो मुख्यमंत्री के चेहरे की स्थिति साफ है. हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा और संगठन में क्या बदलाव होगा. राव के इस बयान के बाद कांग्रेस और बीजेपी नेताओं के बीच बदलाव और मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर बयानबाजी तेज हो चुकी है.
आपके शहर से (भोपाल)

Damoh: धर्मांतरण के आरोपों में घिरे गंगा जमुना स्कूल पर छापा, संचालकों के दूसरे धंधों पर सरकार की नजर

बागेश्वर धाम प्रमुख लिखेंगे किताब, पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया किस धर्म पर लिखना जरूरी

PHOTOS: मध्य प्रदेश में बनेगी 7700 KM लंबी सड़क, मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क भी होगा, लागत 26000 करोड़

मध्यप्रदेश के इस शहर में बनेगी देश की दूसरी ऐसी सड़क जिसे देखने बाहर के जिलों से भी आएंगे सैलानी

Harda News: 10 एकड़ जमीन बेची लेकिन 40 लाख का कर्ज नहीं चुका, कृषि मंत्री के क्षेत्र के किसान ने किया सुसाइड

इस गांव के मंदिर खूबसूरती में खजुराहों के मंदिरों को भी दे रहे हैं टक्कर, देखिए इनकी मनमोहक तस्वीरें

MP : बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, चुनाव से पहले दूर होगी मनमाने बिल की शिकायत

MP : कृषि मंत्री के जिले में किसान ने की आत्महत्या, कमलनाथ बोले-5 महीने इंतजार करें, हम करेंगे कर्ज माफ

पंजाबी जायके के साथ रीवा वालों को छोले-भटूरे का दीवाना बना रहे राधेश्याम, जानें कहां है दुकान

Name Change Politics : हबीबगंज स्टेशन के बाद थाने का भी नाम बदला, अब कहलाएगा रानी कमलापति जीआरपी थाना

MP Sehore Borewell : CM Shivraj का बड़ा बयान- “जो बोरवेल खुला छोड़ेगा, उस पर सख्त कार्रवाई होगी”
बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने
कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में बैठक से प्रदेश बीजेपी में हड़कंप मचा है. जल्द ही कई लोगों की छुट्टी होने वाली है. हमारी पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा कमलनाथ हैं. लेकिन, बीजेपी में कौन होगा, यह बताने के लिए कोई तैयार नहीं है. दूसरी ओर, बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कहा कि जिनके घर शीशे के होते हैं, वो दूसरों के घर पत्थर नहीं फेंकते. दिल्ली में कांग्रेस के 11 नेता कमलनाथ के खिलाफ एकजुट हो गए थे. बीजेपी अमृत निकालने के लिए लगातार मंथन कर रही है. कांग्रेस नेता अपना घर देखें.
.
Tags: Assembly Elections 2023, Bhopal news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 07:05 IST









