
हाइलाइट्स
एक टायर में नाइट्रोजन भरवाने का खर्च 50 से 100 रुपये तक आता है.
इससे कार के टायरों का तापमान भी कम रहता है.
हल्की होने के चलते कार के इंजन पर कम लोड आता है.
नई दिल्ली. कार का माइलेज कौन नहीं चाहता की बेहतर मिले. लेकिन कई बार सभी कुछ सही होते हुए भी कार उतना माइलेज नहीं देती है जितना हम चाहते हैं. सही समय पर सर्विस, सही पेट्रोल पंप से फिलिंग या टायरों में सही हवा का प्रैशर. इतना सब होने के बाद भी कई बार ऐसा लगता है कि कार का माइलेज कम ही मिल रहा है. ऐसे में लोग परेशान होकर मैकेनिक की बातों में आकर कई तरह की डिवाइस लगाने की भी गलती कर लेत हैं. ये डिवाइस आपकी कार की वारंटी को खत्म करने के साथ ही वायरिंग को भी नुकसान पहुंचाती हैं. बड़ी बात ये है कि इनका कोई भी फायदा नहीं होता है और कार की परफॉर्मेंस कम हो जाती है. कम फ्यूल की सप्लाई मिलने से इंजन पर भी असर होता है.
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आसान तरीके से आप अपनी कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ भी ज्यादा नहीं करना है, सिर्फ अपनी कार के टायरों में भरी जाने वाली हवा को बदलना है. आइये जानते हैं कैसे आप कार का माइलेज बढ़ा सकते हैं….
यूज करें ये गैस
कार के टायरों में सामान्य हवा की जगह पर यदि आप नाइट्रोजन गैस की फिलिंग करवाएंगे तो ये न केवल आपकी कार के टायरों की लाइफ बढ़ाएगी, बल्कि कार का माइलेज भी इससे बढ़ेगा. साथ ही इस हवा के चलते कार में पंक्चर होने की स्थिति में काफी देर तक टायर फ्लैट नहीं होगा और आप रिपेयर सेंटर तक आसानी से पहुंच सकेंगे.
कैसे बढ़ता है माइलेज
दरअसल नाइट्रोजन आम हवा के मुकाबले काफी हल्की होती है. जिसके चलते टायरों का वेट कम रहता है. साथ ही ये टायरों में समान तौर से फैली रहती है. इससे टायर की शेप गाड़ी के चलते समय भी एक समान रहती है. जिससे टायर घिसते कम हैं.
कितना आएगा खर्च
नाइट्रोजन की फिलिंग का खर्च आम हवा की फिलिंग के मुकाबले काफी ज्यादा पड़ता है. जहां एक तरफ आम हवा पेट्रोल पंप पर फ्री में दी जाती है. वहीं नाइट्रोजन के लिए आपको प्रति टायर 50 से 100 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं. हालांकि लंबे समय तक इनके टायरों में बरकरार रहने और बाकि खर्चों को कम करने के चलते ये फायदे का सौदा ही होती हैं.
.
Tags: Auto News, Car Bike News
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 06:30 IST









