क्या आपसे अपनी बातें छुपाते हैं आपके बच्चे? 5 तरीकों का करें इस्तेमाल, हर बात करने लगेगा शेयर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

गुस्से को कंट्रोल करके आप बच्चों को कंफर्टेबल फील करवा सकते हैं.
ओवर पॉजेसिवनेस को अवॉयड करके आप बच्चों से क्लोज बॉन्डिंग बना सकते हैं.

Parenting Tips: बचपन में बच्चे पैरेंट्स के सबसे ज्यादा क्लोज होते हैं. ऐसे में बच्चे माता-पिता से रोजमर्रा की हर छोटी बड़ी बात शेयर करते हैं मगर कई बार बढ़ती उम्र के साथ बच्चे पैरेंट्स से बातें छुपाना भी शुरू कर देते हैं. ऐसे में अगर आपका बच्चा भी आपसे बातें छुपा रहा है तो इसके पीछे आपकी कुछ आदतें (Parenting tips) भी जिम्मेदार हो सकती हैं, जिसमें आपको सुधार करने की जरूरत है.

कई बार बच्चे अपनी परेशानी पैरेंट्स से शेयर नहीं करते हैं. ऐसे में ज्यादातर पैरेंट्स इस चीज का ब्लेम बच्चों पर ही डाल देते हैं. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि बच्चे अचानक आपसे बात क्यों छुपाने लगे हैं. आइए हम आपको बताते हैं कुछ इजी पैरेंटिंग टिप्स, जिस पर ध्यान देकर आप बच्चों के मन की सारी बातें जान सकते हैं.

बेहतर रिश्ता बनाएं
कई बार पैरेंट्स और बच्चों के बीच में दूरियां आने लगती हैं. ऐसे में बच्चे पैरेंट्स के साथ बात शेयर करने में हिचकिचाहट महसूस करते हैं और आपसे बातें छुपाना शुरु कर देते हैं. ऐसे में बच्चों के साथ स्ट्रॉन्ग बॉन्ड बनाने की कोशिश करें, जिससे बच्चे आपके साथ कंफर्टेबल फील करेंगे और आपसे सारी बातें शेयर करने लगेंगे.

ये भी पढ़ें: Kids Study Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, 5 तरीकों से बढ़ाएं एकाग्रता, पढ़ते टाइम नहीं भटकेगा ध्यान

जबरदस्ती करने से बचें
कई बार पैरेंट्स बच्चों से जबरदस्ती हर बात जानने की कोशिश करते हैं, जिससे बच्चे और ज्यादा सतर्क हो जाते हैं और पैरेंट्स को किसी बात की भनक नहीं लगने देते हैं. ऐसे में बच्चे के पास बैठकर डेली रूटीन से जुड़े सवाल करें. इससे बच्चा आपसे कोई बात नहीं छुपाएगा.

झूठ बोलने से बचें
कई बार पैरेंट्स बच्चों के सामने दूसरों से झूठ बोलते हैं. ऐसे में बच्चे भी पैरेंट्स से ये बुरी आदत सीख लेते हैं. वहीं खुद से गलती होने पर बच्चे माता-पिता से झूठ बोलने लगते हैं, इसलिए बच्चों के आगे झूठ बोलने से बचें और बच्चों को भी हमेशा सच बोलने की शिक्षा दें.

ये भी पढ़ें: क्या आपका बच्चा भी बन रहा है दब्बू स्वभाव का? इन 5 बातों का रखें ख्याल, बन जाएगा बोल्ड एंड कॉन्फिडेंट

गुस्से को करें अवॉयड
कुछ पैरेंट्स का स्वभाव काफी गुस्सैल होता है. ऐसे में पैरेंट्स अक्सर बच्चों को बिना बात के डांटते और फटकारते रहते हैं. वहीं बच्चे भी माता-पिता के गुस्सा होने के डर से उनसे कोई बात नहीं बताते हैं, इसलिए अपने गुस्से को कंट्रोल करें, जिससे बच्चे आपसे फ्रैंक हो सकेंगे.

ओवर पॉजेसिव होने से बचें
कई बार पैरेंट्स बच्चों की हद से ज्यादा केयर करते हैं. ऐसे में माता-पिता बच्चों को लेकर ओवर पोजेसिव हो जाते हैं और हर छोटी-बड़ी बात पर बच्चों को रोक-टोंक करते हैं. जिससे बच्चे भी पैरेंट्स से बातें शेयर करना कम कर देते हैं. ऐसे में बच्चों को थोड़ी फ्रीडम देने की कोशिश करें और उन पर ज्यादा पाबंदी लगाने से बचें.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Child Care, Lifestyle, Parenting

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें