VIDEO: ड्रेसिंग रूम के बाहर कुर्सी डालकर सो रहा था दिग्गज, सिराज ने नींद की खराब, भागा-भागा बैटिंग को आया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

ड्रेसिंग रूम के बाहर सोता नजर आया ऑस्ट्रेलियाई बैटर

नई दिल्ली. टेस्ट क्रिकेट में कई बार ऐसा होता है, जब खेल की रफ्तार धीमी नजर आती है. बहुत ज्यादा कुछ मैदान में होता नजर आ नहीं आता है. ऐसे मौकों पर फैंस को तो आपने मैदान में कई बार नींद निकालते देखा होगा. पर खिलाड़ी अगर मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम के बाहर कुर्सी डालकर सो जाए. ऐसा कम ही देखा या सुना होगा. लेकिन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के तीसरे दिन ऐसा ही कुछ हुआ. ऐसा किसी और ने नहीं, बल्कि तीसरे दिन 41 रन पर नाबाद लौटे मार्नस लैबुशेन ने किया. वो बैटिंग पर उतरने से पहले कुर्सी डालकर सो रहे थे. लेकिन डेविड वॉर्नर के आउट होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उन्हें बैटिंग के लिए जाना है तो फिर कुर्सी से कूदकर भागे. इसका वीडियो वायरल हो रहा.

ऑस्ट्रेलिया ने ओवल टेस्ट के तीसरे दिन भारत को 296 रन पर आउट किया. इसके बाद कंगारू टीम ने अपनी दूसरी पारी शुरू की. उसे शुरुआत में ही डेविड वॉर्नर के रूप में बड़ा झटका लग गया. वॉर्नर के बाद लैबुशेन को बैटिंग के लिए आना था. लेकिन वो ड्रेसिंग रूम के बाहर कुर्सी डालकर सो रहे थे. ये वाकया वॉर्नर के आउट होने से पहले का था. लैबुशेन आंख बंद करके बैठे हुए थे. ऐसा लग रहा था कि वो झपकी ले रहे हैं. जैसे ही कैमरा की नजर उनसे हटी, लाबुशेन की नींद टूट गई. क्योंकि अगली ही गेंद पर मोहम्मद सिराज ने वॉर्नर को आउट कर दिया.

Tags: India vs Australia, Marnus Labuschagne, World Test Championship Final, WTC

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें