21वीं सदी में डेटिंग के मायने बहुत बदल चुके हैं. जैसे-जैसे साल आगे बढ़ते जा रहे हैं, लोग इतने ज्यादा खुले विचारों के होते जा रहे हैं कि उनके लिए प्रतिबद्धता, प्यार, लगाव, सिर्फ दिखावे हो गए हैं. उनको कैजुअल डेटिंग पसंद आने लगी है. यानी वो डेटिंग जिसमें दो लोग प्रेमी-प्रेमिका की तरह रहते हैं पर कभी भी एक दूसरे से अलग हो सकते हैं. शारीरिक नजदीकियां बनाना ही आज के वक्त में डेटिंग (Casual Dating) का एक मात्र कारण बन चुका है. ऐसे में शुगर डैडी या शुगर बेबी (Sugar Baby) का कॉन्सेप्ट भी चर्चा में है. हाल ही में एक महिला ने खुलासा किया कि वो शुगर बेबी बनकर अपने से कई साल बड़े मर्दों (Sugar Daddy) के साथ डेट पर जाती है और वो इससे बहुत खुश है.
मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार 24 साल की शार्लेट डेविस (Charlotte Davies), सोशल मीडिया मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव हैं और वेस्ट लंदन के ईलिंग (Ealing, West London) में रहती हैं. वो एक शुगर बेबी भी हैं. यानी वो लड़की जो उम्रदराज मर्दों को डेट करती हैं और बदले में उनसे पैसे, और अलग-अलग तरह की सुविधाएं लेती हैं. वो अपने शुगर डैडीज़ के साथ दूसरे देशों की यात्राओं पर जाती हैं, महंगे गिफ्ट लेती हैं, हॉलीडे पर जाती हैं और फिजिकल रिलेशन भी बनाती हैं. इसके अलावा उन्हें हर डेट के लिए करीब 20 हजार रुपये भी मिलते हैं.
महिला एक डेट के लिए 20 हजार रुपये तक चार्ज करती है. (फोटो: Instagram/thespiritualsugarbaby)
2023 के शुरुआत से ही शुरू की ऐसी डेटिंग
जब उनका 8 साल पुराना रिलेशनशिप खत्म हुआ तब वो 2022 में कैजुअल डेटिंग कर रही थीं. डेटिंग एप्स के जरिए वो लड़कों से मिला करती थीं. उसी वक्त उन्हें शुगर डैडी के बारे में पता चला. उन्हें लगा कि वो भी एक तरह की कैजुअल डेटिंग ही हुई और बदले में पैसों के साथ-साथ ऐश-ओ-आराम भी मिल रहा है. बस उन्होंने हमउम्र लड़कों को छोड़ा और जनवरी 2023 से एक एप पर रजिस्टर कर लिया जो महिलाओं को शुगर डैडीज से जोड़ती है.
शुगर डैडीज़ के पैसे से घूमती हैं शार्लेट
शार्लेट बताती हैं कि वो 30, 40 और यहां तक कि 63 साल के एक मर्द को भी डेट कर चुकी हैं. कुछ दिनों पहले वो उनके पैसों पर पैरिस घूमने गई थीं. उन्हें वो लोग महंगे-महंगे गिफ्ट भी दिलाते हैं. शार्लेट का मानना है कि कैजुअल डेटिंग करने वाले लड़कों से ज्यादा अच्छे अधेड़ उम्र के मर्द हैं क्योंकि वो उनका बहुत ध्यान रखते हैं. ये ज्यादातर वो लोग होते हैं जिनकी पर्सनल लाइफ बहुत खराब हो जाती है या फिर वो जो जीवन में अकेले होते हैं. उन्होंने बताया कि उनके करीब 10 शुगर डैडीज़ हैं.
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 06:00 IST









