कुछ दूर चलने में ही लगने लगती है थकान, इस विटामिन की हो सकती है कमी, 5 लक्षणों से पहचानें, समय रहते करें उपचार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

विटामिन डी की कमी से बाल झड़ने लगते हैं
विटामिन डी की कमी से थकान ज्यादा लगती है

Vitamin D Deficiency: शरीर को स्वस्थ और हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिंस की जरूरत होती है. इसके लिए कई तरह के हेल्दी फूड्स का सेवन भी किया जाता है. अगर बॉडी में किसी भी विटामिन की कमी हो जाए तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. विटामिन D भी सेहत के लिए बेहद जरूरी है. इसकी कमी से हड्डियों की कमजोरी, बाल झड़ना जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. विटामिन डी का सबसे प्रमुख स्त्रोत सूर्य की किरणें हैं. लेकिन इसकी कमी होने पर डॉक्टर की सलाह से सप्लीमेंट लिए जा सकते हैं. विटामिन डी की कमी से शरीर में कई तरह के लक्षण दिखते हैं. आइए आपको विटामिन डी की कमी के लक्षण बताते हैं.

1.हड्डियों और कमर का दर्द: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक विटामिन डी की कमी से शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती है. विटामिन डी की कमी होने पर हड्डियों या जोड़ों में दर्द शुरू हो सकता है. इसके अलावा अगर आपकी कमर में भी दर्द हो रहा है तो यह भी विटामिन डी की कमी का संकेत हो सकता है.

2.बाल झड़ना: बॉडी में विटामिन डी की कमी होने पर बाल टूटने लगते हैं. अगर आपके भी बाल झड़ने लगे हैं तो यह विटामिन डी की कमी के कारण हो सकता है. बालों का झड़ना शरीर में विटामिन डी की कमी का महत्वपूर्ण लक्षण होता है. ऐसे लक्षण दिखने पर आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- किचन में रखे इस चीज को दूध में मिलाकर करें सेवन, दिमाग को करेगा कंप्यूटर जैसा तेज, 5 बड़े फायदे कर देंगे हैरान

3.डिप्रेशन का शिकार: अगर आप भी डिप्रेशन में जा रहे हैं या एंजायटी हो रही है तो यह विटामिन डी का लक्षण हो सकता है. विटामिन डी की कमी के कारण लोगों के तनाव का लेवल बढ़ने लगता है. ज्यादा तनाव लेने के कारण आप डिप्रेशन और एंजायटी का शिकार हो सकते हैं.

4.वजन का बढ़ना: बॉडी में विटामिन डी की कमी होने पर वजन बढ़ने लगता है. विटामिन डी वजन कम करने मे मदगार होता है. यही कारण है कि विटामिन डी कमी होने पर आपका वेट तेजी से बढ़ने लगता है.

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देगा यह फल, पेट में जमी गंदगी की करे सफाई, 5 फायदे देख रह जाएंगे हैरान

5.थकान लगना: विटामिन डी की कमी के कारण बॉडी का एनर्जी लेवल कम होता है. जिसके कारण आप जल्दी थक सकते हैं. इसकी कमी होने पर आपको कोई काम करने से पहले ही थकान महसूस होने लगती है. इसके अलावा भरपूर नींद ना लेने से भी शरीर में विटामिन डी की कमी हो सकती है. अगर आपको भी ये सब लक्षण दिखते हैं तो तुरंत डॉक्टर संपर्क करना चाहिए.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें