
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 10 june 2023)
आज यदि वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत से अनर्थ से बच जाएंगे. पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है. विद्यार्थियों को पढ़ाई में कम सफलता मिलेगी. नकारात्मक विचारों पर काबू रखें. स्वास्थ्य मध्यम रहेगा. आंख में तकलीफ होने की आशंका है. किसी अनचाही जगह धन खर्च हो सकता है.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 10 june 2023)
शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन आपके लिए अच्छा साबित होगा. परिजनों के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद उठाएंगे. मित्रों के साथ बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा, तो दूसरी तरफ आज आपकी चिंतनशक्ति और आध्यात्मिक शक्ति भी अच्छी रहेगी. दांपत्य जीवन की मधुरता का आनंद उठा सकेंगे. उपहार और धन की प्राप्ति होगी. पूरा दिन आनंदपूर्वक व्यतीत होगा.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 10 june 2023)
थोड़े समय में लाभ की लालच छोड़ने और पूंजी निवेश में ध्यान रखने की जरूरत है. आज आपके मन की एकाग्रता कम रहेगी. शारीरिक स्वास्थ्य खराब रहेगा. संतान की समस्या उलझन में डालेगी. स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा. धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा. महत्वपूर्ण दस्तावेजों या कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है. पैसों की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 04:40 IST









