Train Alert : चित्तौड़गढ़ और रतलाम के बीच आज नहीं चलेगी हल्दीघाटी एक्सप्रेस, जानें वजह

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



 

 

मोहित शर्मा/ करौली. चित्तौड़गढ़ से रतलाम का सफर तय करने वाली हल्दीघाटी एक्सप्रेस ट्रेन का लाभ शुक्रवार से हिंडौन रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए यात्री नहीं उठा पाएंगे. नियमित रूट के अनुसार यमुना ब्रिज आगरा से यात्रियों को रतलाम तक का सफर कराने वाली यह ट्रेन चित्तौड़गढ़ तक ही जाएगी.

एक्सप्रेस ट्रेन का निरस्त रहने का यह हैं कारण
जानकारी के अनुसार आगरा से रतलाम को जाने वाली यह एक्सप्रेस ट्रेन शुक्रवार सेपश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के चंदेरिया नीमच सेक्शन में गार्डन कार्य के कारण हिंडोन होकर जाने वाली हल्दीघाटी एक्सप्रेस को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है. कोटा रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रोहित मालवीय ने बताया कि गाड़ी संख्या 19818 हिंडोन होकर यमुना ब्रिज आगरा से रतलाम को जाने वाली हल्दीघाटी एक्सप्रेस 2 जून को अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रस्थान कर चित्तौड़गढ़ तक ही जाएगी. उन्होंने बताया कि यह गाड़ी चित्तौड़गढ़ रतलाम के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी.

सप्ताह में 7 दिन चलती है यह ट्रेन 

अपने नियमित रूट के अनुसार यमुना ब्रिज आगरा से रतलाम को चलने वाली हल्दीघाटी एक्सप्रेस साप्ताहिक ट्रेन है. जो सप्ताह में 7 दिन चलने के कारण और हिंडौन सिटी रेलवे स्टेशन पर इसका स्टॉप रहने के कारण, हिंडौन रेलवे स्टेशन से जुड़े हुए यात्री भी इस एक्सप्रेस ट्रेन का रतलाम और उससे पहले पड़ने वाले स्टेशनों की दूरी तय करने के लिए गाड़ी संख्या 19818 पर निर्भर रहते हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें