
सुनील रजक/शिवपुरी: शिवपुरी की बेटी ने राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया है. संजना सेन ने राष्ट्रीय स्पर्धा प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर शिवपुरी सहित मध्य प्रदेश का नाम देश भर में रोशन किया है. इस प्रतियोगिता में संजना ने 44 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है. इस प्रतियोगिता में देशभर में मध्यप्रदेश का दूसरा स्थान आया है. मप्र की बेटियों की टीम राष्ट्रीय कुराश स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान हासिल करते हुए प्रतियोगिता में उपविजेता बनी. इस प्रतियोगिता में शिवपुरी की बेटी संजना सेन ने स्वर्ण अपने नाम किया है.
मप्र कुराश संघ के महासचिव राहुल व्यास ने बताया कि 19 से 21 मई 2023 को कोल्हापुर महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर कुराश स्पर्धा में मप्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में जोरदार प्रदर्शन किया. टीम के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, एक रजत व पांच कांस्य पदक प्राप्त किए हैं. साथ ही मप्र को कुल सात पदक मिले और प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ.
44 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता
टीम के कोच महेश पुरोहित सुमन द्विवेदी थे. इस पूरी प्रतियोगिता में शिवपुरी की संजना सेन ने 44 किलो वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है. संजना माधव राव सिंधिया जिला खेल परिसर में जूडो प्रशिक्षक एनआईएस शिशुपाल सिंह रघुवंशी के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण कर रही हैं.
मप्र टीम उपविजेता रही
सफलता प्राप्त खिलाड़ियों में शिवपुरी जिले की संजना सैन (44कि.ग्रा) में स्वर्ण पदक जीता. वहीं अनिका शर्मा (70कि.ग्रा.) में रजत पदक जीता, बाबी कुशवाह (55 कि.ग्रा.), ध्रुव मेहरा (71 कि.ग्रा.), मोहिनी प्रजापति (57 कि.ग्रा.), पलक सिंह (52 कि.ग्रा.), कुणाल पटेल (66 कि.ग्रा.) में कांस्य पदक हासिल किया, शिवपुरी की तरफ से संजना सैन राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया साथ ही अपने शिवपुरी जिले का राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन किया है.
.
Tags: Hindi news, Madhya pradesh news, Shivpuri News, Sports news
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 12:54 IST








