UPPSC Result: हेड कांस्टेबल से बॉस ने मंगाई थी चाय, लौटकर बताया मैं SDM बन गया हूं, फिर डिप्टी SP ने किया सैल्यूट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ये कहानी यूपी के बलिया के गांव इब्राहिमाबाद के श्यामबाबू की है. श्याम बाबू शाह के पिता की किराना की दुकान थी.  जिससे उनका घर चलता था. श्यामबाबू की पांच बहनें, एक बड़े भाई हैं. रानीगंज स्थित श्री सुदिष्ट बाबा इंटर कॉलेज से 2005 में 12वीं की. वे 10वीं पास करने के बाद से ही नौकरी पाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे थे. मेहनत रंग लाई और 12वीं के बाद यूपी पुलिस में सिपाही के पद पर चुने गए. सिपाही बनने के बाद भी कुछ बनने, अच्छा करने के लक्ष्य ने उन्हें बैटने नहीं दिया. वे पढ़ाई करते रहे. 2010 से पीसीएस परीक्षा देने की सोची.

कड़ी ड्यूटी करने के बाद भी समय निकालकर पीसीएस की तैयारी करते रहे. पीसीएस की तैयारी ग्रैजुएशन के बाद 2009-10 से शुरू कर दी. 2013 के बाद वह इसे लेकर गंभीर हुए. श्याम बाबू ने 2016 मार्च महीने में पीसीएस प्री दिया था, सितंबर में मेन्स हुआ, जिसका रिजल्ट 2018 के नवंबर महीने में आया. इसके दो साल बाद 10 दिसंबर 2018 को उनका इंटरव्यू हुआ था. उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग (UPPSC) के परिणाम 23 फरवरी 2019 को जारी हुए तो श्याम बाबू सुर्खियों में रहे. 2016 पीसीएस परीक्षा में 52वीं रैंक हासिल कर SDM पद पाया. श्याम बाबू शाह ने हेड कांस्टेबल पर 14 साल तक काम किया. SDM बनने तक उनकी पांच बहनों की शादी हो गई थी, बड़े भाई उमेश कुमार को इनकम टैक्स में इन्स्पेक्टर पद मिला था. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि जब रिजल्ट आया, उस रोज भी वह किसी आम दिन की तरह हेड कांस्टेबल के पद पर, अपनी ड्यूटी पर थे. डिप्टी एसपी साहब ने उन्हें चाय लेने भेजा था. उसी दौरान फोन पर मैसेज आया, जिसमें उन्हें पीसीएस परीक्षा पास करने की जानकारी मिली. श्यामबाबू चाय लेकर लौटे और ड्यूटी पर मौजूद DSP साहब बताया, मैं एसडीएम बन गया हूं. मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि श्यामबाबू की बात सुनकर DSP साहब उठे और श्यामबाबू को सैल्यूट किया. श्यामबाबू 6 प्रयास के बाद SDM बने.मीडिया रिपोर्ट्स में श्यामबाबू से इंटर्व्यू में पूछे सवाल भी बताए गए हैं. जानिए क्या पूछा गया. 1- फिलहाल आप क्या कर रहे हैं? उत्तर प्रदेश में कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हूं. 2- पढ़ाई कहां तक की है? प्राचीन इतिहास में परास्नातक. 3- ग्रेजुएशन में कौन-कौन से सब्जेक्ट थे? प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र और मनोविज्ञान. 4- ऐसा देखा जाता है कि ट्रैफिक सिपाही किसी की भी गाड़ी रोक देता है? ट्रैफिक रूल्स तोड़ने पर ही गाड़ी रोकी जाती है. किसी गलत मंशा के कारण कोई गाड़ी नहीं रोकी जाती. 5- संभवतः बीट सिस्टम खत्म हो गया है. पुलिस में बीट प्रणाली क्या है? बीट सिस्टम अभी बंद नहीं हुआ है. कोतवाली के बड़े इलाके को बीट में अलग-अलग बांटकर दरोगा और सिपाहियों की तैनाती होती है. 6- आने वाले समय में कुंभ कहां आयोजित होगा? प्रयागराज. 7- कुंभ का आयोजन कहां-कहां होता है? उज्जैन, प्रयागराज, हरिद्वार और नासिक. 8- जिन चार जगहों पर कुंभ का आयोजन होता है वहां कौन-कौन सी नदियां हैं? हरिद्वार में गंगा, उज्जैन में शिप्रा, नासिक में गोदावरी और प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम. (परीक्षा- सांकेतिक फोटो) 9- अशोक और अकबर में से कौन महान शासन था? दोनों परिस्थितियों के अनुसार महान बताए जाते हैं. 10- किस अभियान के तहत प्रयागराज में पेंटिंग हो रही है? पेंट माई सिटी. 11- आम जनता और पुलिस के बीच इतनी दूरी क्यों है? सोशल मीडिया के चलते बदलाव आया है लेकिन अभी भी ग्रामीण इलाकों से दूरी अभी भी बनी हुई है. 12- मान लें कि आप डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्त हैं तो आप इस दूरी को कैसे कम करेंगे? सर्किल के थानों को निर्देश देंगे कि सिर्फ किसी घटना होने पर ही न जाएं बल्कि लोगों के हालचाल लेते रहें. 13- भारत में सबसे नया राज्य कौन सा है? तेलंगाना. साल 2014 में बना. एसडीएम का मतलब सब-डिवीजनल मजिस्ट्रेट होता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें