भैंस के मरे हुए बच्चे का शव दफनाने गये युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत,परिजनो में मचा कोहराम

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी,

भैंस के मरे हुए बच्चे का शव दफनाने गये युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत,परिजनो में मचा कोहराम

कौशाम्बी जिले में भैंस के मरे हुए बच्चे का शव दफनाने गये युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई,युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया।

घटना चरवा थाना क्षेत्र के रतगहां गांव की है जहा के संजय यादव पुत्र पहलू यादव उम्र लगभग 28 वर्ष बाइक से भैंस के मरे हुए बच्चे का शव दफनाने गया था, अचानक पैर फिसल जाने से वहा तालाब में जा गिरा और डूब गया।

ग्रामीणों ने युवक की तालाब में काफी खोजबीन की पर युवक नहीं मिला, गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है, मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के न मिलने पर गोताखोर को बुलाया है ,दो घंटे बाद युवक का शव तालाब से निकाला गया, शव मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और कार्यवाई में जुट गई।युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें