साउथ के हिट एक्टर का जब हुआ बुरा हाल, कभी धोए बाथरूम तो कभी बने मैकेनिक, अब कहां हैं तब्बू के ‘ऑनस्क्रीन पति’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. फिल्मी ​दुनिया में जब तक फिल्में चलती हैं तब तक तो सब सही चलता है लेकिन जब फिल्में काम नहीं करती तों एक्टर के लिए परेशानियां शुरू हो जाती हैं. फिल्मों का असफल होना एक्टर्स को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है और इस कारण मानसिक तौर पर भी काफी दिक्कते आती हैं. ऐसा ही कुछ साउथ के बड़े कलाकार मिर्जा अब्बास अली के साथ हुआ था. वे इतना परेशान हुए कि एक वक्त पर फिल्मी दुनिया को छोड़ दिया और उनके जीवन की असल परेशानियां इसके बाद शुरू हुईं. एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने पेट्रोल पम्प पर काम किया, बाथरूम साफ किए और मैकेनिक के तौर पर काम किया.

मिर्जा अब्बास अली का जन्म वेस्ट बंगाल में 21 मई 1975 को हुआ था. एक्टिंग की दुनिया से प्रभावित अब्बास को शुरू से ही फिल्में आकर्षित करती थीं. कॉलेज के दिनों से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था. इसके बाद उन्होंने साल 1996 में ​तमिल फिल्म ‘कडहल देशम’ से कॅरियर की शुरुआत की और इसमें उनके साथ तब्बू और विनीत थे. करीब 18 साल के कॅरियर में अब्बास ने कई फिल्में की और खूब सुर्खियां भी बटोरीं. प्रीति झिंगयानी के साथ अब्बास का गाना ‘छुई मुई सी तुम लगती हो….’ काफी हिट हुआ था.

बदले कई प्रोफेशंस
अब्बास की ​जब तक फिल्में चल रही थीं तब तक कोई पेरशानी नहीं थी लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब फिल्में असफल हुईं और इस कारण उनके हाथ से कई अच्छे प्रोजेक्ट निकल गए. इसके बाद अब्बास ने फिल्मी दुनिया छोड़ने का निर्णय किया. कुछ समय ‘दि फेडरल’ को दिए एक इंटरव्यू में अब्बास ने बताया कि वे भारत छोड़कर न्यूजीलैंड शिफ्ट हो गए थे. उन्होंने बताया, ‘मैं परिवार के साथ यहां आया था और नई जिंदगी में सैटल करने की कोशिश कर रहा था. मैंने एक पेट्रोल स्टेशन पर काम किया, जहां मैंने बाथरूम भी धोए. इसके बाद मैंने घरों में इंसुलेशन का काम किया, फिर जहां मैं अपनी बाइक सर्विस करवाता था वहां जॉब करने लगा. मैकेनिक के तौर पर काफी दिन काम किया और बहुत कुछ सीखा. इसके बाद कॉल सेंटर में अलग अलग पदों पर काम किया और अब क्वालिटी एनालिस्ट के तौर पर काम कर रहा हूं.’

Mirza Abbas Ali, Mirza Abbas Ali now, Mirza Abbas Ali career, Mirza Abbas Ali debut movie, actor abbas now, why actor abbas quit industry, actor abbas present life, actor abbas worked at petrol station, actor abbas birthday, actor abbas age, south forgotten actors, south cinema, south industry hero

अब्बास ने कुछ समय पहले अपने फेसबुक परिवार संग शेयर किया था फोटो.

” isDesktop=”true” id=”6379581″ >

एक्टिंग की दुनिया में वापस लौटने के सवाल पर अब्बास का कहना था, ‘जब मैं फिल्में कर रहा था और जब मुझे फिल्में नहीं मिल रही थी तो मुझे लगता है मेरा ईगो बीच में आ रहा था. यही कारण है कि मैंने खुद का एक बैटर वर्जन लाने की कोशिश की और नए सिरे से जिंदगी को समझा. कहीं ना कहीं मुझे लगता है कि एक्टिंग से अब भी जुड़ा हुआ हूं. जब भी आने का प्लान होगा तो पूरी तैयारी के साथ करूंगा, सिर्फ रुपयों के लिए फिल्में नहीं करूंगा.’

Tags: Entertainment Special, South cinema

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें