कैलिफोर्निया: अमरीका में कलिफ़ोर्निया समुंद्र बीच पर आइस एज के एक विशाल मास्टोडन दांत सुबह-सुबह जॉगिंग करने वाले जॉगर (Morning Walker) को मिला. पहले ये दांत मिलने के बाद खो गया था लेकिन दोबारा संग्रहालय को मिला. शख्स को कुछ समझ में नहीं आया कि ये कि ये क्या है, तो उसने फेसबुक पर पोस्ट किया. पोस्ट देखने के बाद सांता क्रूज़ काउंटी म्यूज़ियम ऑफ़ नेचुरल हिस्ट्री के एक जीवाश्म विज्ञान संग्रह सलाहकार वेन थॉम्पसन ने शख्स से संपर्क करने के लिए रिक्वेस्ट की. थॉम्पसन ने पोस्ट देखकर तुरंत पहचान लिया कि ये मास्टोडन दांत है. और उन्होंने इस खोज को काफी महत्वपूर्ण बताया.
थॉम्पसन ने KRON 4 को बताया कि ये देखने के बाद मैंने उत्साहित होकर फर्श पर मुक्का मार दिया. यह मास्टोडन दांत था. यह ठीक उसी क्षेत्र में मिला जहां हमे मालूम है कि मास्टोडन सांताक्रूज काउंटी में रहते थे. उन्होंने बताया कि जब उस स्थान पर पहुंचे जहां वह दांत मिला था, तो वह गायब हो गया था. फिर इसे पब्लिक किया गया ताकि दांत वापस म्यूजियम लाया जा सके. वहीं, हमारे पेलियोन्टोलॉजिस्ट और स्वयंसेवकों ने लगातार वहां बालू की खुदाई करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली.
इसी शख्स को मिला था आइस ऐज का मास्टोडन दांत (फोटो- Santa Cruz Museum of Natural History)
फिर मंगलवार को एक शख्स ने संग्रहालय को फोन करके बताया कि उसे समुंद्र के किनारे टहलते हुए एक दांत मिला. उसने बताया कि समाचार में दांत के बारे में सुना. मुझे ख़ुशी हुई कि मैंने मैस्टोडॉन दांत खोजा है. उसने दांत को संग्रहालय में उसे देने के लिए तैयार था.
ये भी पढ़िए- PHOTOS: दुनिया की सबसे खतरनाक जेल ‘अल साल्वाडोर’, जानवरों से भी बदतर है कैदियों की जिंदगी
मास्टोडन के साथ संग्रहालय और थॉम्पसन का एक लंबा इतिहास रहा है. 1980 में, एक 16 वर्षीय बच्चे को एप्टोस क्रीक में मास्टोडन खोपड़ी मिली. थॉम्पसन की कौशलता और वर्षों तक सावधानी पूर्वक खुदाई के बाद इस खोपड़ी को वापस संग्रहालय लाई. ये खोपड़ी और एक अन्य दांत को संग्रहालय में प्रदर्शनी के लिए रखा गया है. उन्होंने बताया कि इस दांत को प्रदर्शनी में रखने से पहले प्राकृतिक इतिहास के सांता क्रूज़ संग्रहालय द्वारा इसका अध्ययन किया जाएगा.
.
Tags: Museum Storage, United States of America
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 05:00 IST









