
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 02 june 2023)
व्यवसाय के क्षेत्र में धन, मान तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. व्यापार के लिए भागदौड़ और वसूली हेतु प्रवास से लाभ होने की संभावना रहेगी. अधिकारियों के खुश होने से पदोन्नति के योग बनेंगे. सरकार, मित्र तथा संबंधियों से लाभ होगा. गृहस्थ जीवन में आनंद का अनुभव होगा. संतान की प्रगति आप में संतोष की भावना का अहसास कराएगी.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 02 june 2023)
शारीरिक रूप से अस्वस्थ रहने पर भी मानसिक स्वस्थता बनाए रखें. आज काम करने का उत्साह कम रहेगा. नौकरी में अधिकारियों से संभलकर रहें. मौज-शौक तथा घूमने-फिरने के पीछे धन खर्च होगा. संतान के संबंध में चिंता रहेगी. विरोधियों के साथ चर्चा में न उतरें. विदेश से समाचार मिलेंगे.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 02 june 2023)
आज अनैतिक कामों से दूर रहें. क्रोध और वाणी पर संयम बरतें. स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें. नियम विरोधी कामों से दूर रहें. इलाज के पीछे धन खर्च होने की संभावना है. मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे. परिजनों के साथ संबंधों में नकारात्मकता आ सकती है. ईष्टदेव का जप और ध्यान आपको मानसिक शांति देगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 01:40 IST








