
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 02 june 2023)
आज आपको सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी. परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव होगा. रोमांस बना रहेगा. मौज-मस्ती और मनोरंजन से भागीदारी में लाभ होगा. जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 02 june 2023)
आज आपको वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की जरूरत है. किसी की मजाक-मसखरी से परहेज करें. गलतफहमी हो सकती है. मौज-शौक तथा मनोरंजन के पीछे खर्च होगा. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दुर्घटना से बचें. मानसिक चिंता से समस्याएं पैदा हो सकती हैं.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 02 june 2023)
आज का दिन शुभ फलदायी और लाभकारी है. पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी. पत्नी के पीछे खर्च होगा. अविवाहित लोगों का रिश्ता पक्का हो सकता है. व्यापार एवं नौकरी में आय बढ़ेगी. घर में शुभ-प्रसंगों का आयोजन होगा. प्रियजनों से मिलन आनंददायक होगा. उत्तम भोजन और उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : June 02, 2023, 01:10 IST








