ये बाप नहीं राक्षस है! पत्‍नी ने तीसरी बेटी को जन्‍म दिया तो…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सय्यद कयम रजा/ पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल एक पिता ने अपनी बेटी को सिर्फ इसलिए मार दिया कि वह उसकी तीसरी बेटी थी. फिलहाल मामले को लेकर थाने में तहरीर दी गई है. इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है.

यह मामला पीलीभीत के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खानकाह का है. खानकाह की रहने वाली नसरीन ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी बेटी शब्बो की शादी कुछ साल पहले पूरनपुर के ही रहने वाले फरमान नाम के व्यक्ति के साथ हुई थी. फरमान से उसकी दो बेटियां भी पैदा हुईं थीं. इसके बाद शब्बो फिर से गर्भवती हुई. वहीं, तीसरी बार भी बेटी पैदा हुई तो फरमान शब्बो के साथ मारपीट करने लगा. यही नहीं, एक दिन उसने अपनी तीसरी बेटी को पटक कर मार दिया है.

फरमान दे रहा धमकी, पुलिस जांच में जुटी
नसरीन के मुताबिक, फरमान अब धमकी दे रहा है कि थाने पर अगर कोई तहरीर देने गया तो उसके साथ भी यही बर्ताव किया जाएगा. वहीं, पूरे मामले की जानकारी होने पर पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने तहरीर ले ली है. इसके साथ पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

.

FIRST PUBLISHED : June 01, 2023, 13:11 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें