Aaj Ka Rashifal: मकर राशि वालों का व्यापार में बढ़ेगा सम्मान, कुंभ, मीन राशि वालों को आक्समिक धन का योग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


मकर राशिफल (Makar Rashifal 01 June 2023)

परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद और संतोष का भी अनुभव होगा. मित्रों और स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट से आपका मन प्रसन्न हो उठेगा. व्यापार में धन की उगाही के लिए बाहर जाना लाभप्रद रहेगा. व्यावसायिक क्षेत्र में धन तथा मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अधिकारी आप पर प्रसन्न रहेंगे. व्यवसाय में भी पदोन्नति मिलने की पूरी संभावना है. दुर्घटना की आशंका बनी रहेगी.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal 01 June 2023)

विरोधियों के साथ वाद-विवाद न करने की सलाह दी जाती है. शारीरिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी. शिथिलता और आलस्य बना रहेगा. मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी. व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ काम करते समय संभलकर रहें. आनंद-प्रमोद के पीछे आज धन का खर्च हो सकता है. संतान के विषय में चिंता बनी रहेगी. विदेश से आप को समाचार मिलेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal 01 June 2023)

आकस्मिक धन लाभ का योग है. व्यापारी वर्ग को रुके हुए पैसे मिलेंगे. आज आपको शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक परिश्रम करने पड़ेंगे. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. खर्च अधिक रहेगा. नियम विरुद्ध काम मुसीबत में डाल सकते हैं. आध्यात्मिक विचार और व्यवहार आपको कुमार्ग पर जाने से रोकेंगे.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें