सुपरमैन बनने की चाहत में पगलाया लड़का, शरीर में ठोंक लिया मरकरी का इंजेक्‍शन, फ‍िर जो हुआ…

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जब से टीवी पर सुपरमैन की कहान‍ियां बच्‍चों ने देखनी शुरू की हैं, उनके अंदर एक अजीब सा जुनून है. बच्‍चे उस हीरो की तर‍ह खुद को देखना चाहते हैं, जो पलभर में ही सबकुछ कर देता है. ऊंची उड़ान भर लेता है. पलक झपकते बिल्‍ड‍िंगों पर चढ़ जाता है. किसी को संकट में देखा तो तुरंत पहुंचकर बचा लेता है. मगर 15 साल के एक लड़के ने तो सारी हद पार कर दी. सुपरमैन बनने की चाहत में उसने अपने शरीर में मर्करी का इंजेक्‍शन ठोंक लिया. फ‍िर जो हाल हुआ वह हैरान करने वाला है.

घटना अमेरिका की है. यह लड़का मार्वल के एक्स-मेन सुपरहीरो मरकरी से प्रेरित था और उसकी तरह बनना चाहता था. दिनभर उसी की तरह एक्‍ट‍िंग करता था. एक दिन उसे लगा कि सुपरहीरो के शरीर में शायद मर्करी है, इसल‍िए वह इतनी आसानी से सबकुछ कर लेता है. इसके बाद उसने खुद को सुपरपावर देने की कोशिश में पारा का इंजेक्शन लगा लिया. मगर सुपर पावर बनने की बजाय उसकी हालत खराब होने लगी. पर‍िवारवाले लेकर अस्‍पताल भागे, तो पता चला कि उसके शरीर पर कई जगह ऐसे अल्‍सर हो गए थे, जो ठीक नहीं हो सकते थे.

थर्मामीटर से निकाला पारा
डॉक्‍टरों को समझ नहीं आ रहा था कि आख‍िर इसने क्‍या किया. फ‍िर मनोरोग विशेषज्ञ की सहायता ली गई. तब जाकर लड़के ने बताया कि उसने जानबूझकर पारे का इंजेक्‍शन लगाया था. यह उसे थर्मामीटर से मिला था. आप जानकर हैरान होंगे कि इस लड़के ने एक बार स्‍पाइडरमैन बनने की भी कोश‍िश की थी. उसने खुद को मकड़ियों से कई बार कटवाया था, ताकि वह भी मकड़ियों की तरह दिख सके. डॉक्‍टरों ने कहा, उसे कोई मनोरोग जैसी दिक्‍कत नहीं है. उसका आईक्‍यू लेवल भी सामान्‍य है.

कई दौर की सर्जरी के बाद अब हालत ठीक
गनीमत रही कि लड़के ने जो पारा इंजेक्‍ट किया था वह सिर्फ त्‍वचा के नीचे था. नसों तक यह नहीं पहुंचा था. वरना खून जम जाता और तुरंत इसकी मौत तक हो सकती थी. नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इन्फॉर्मेशन की एक रिपोर्ट में इस मामले का विस्‍तार से जिक्र किया गया है. लिखा कि कैसे अल्‍सर को खास वैज्ञानिक तरीके से काटकर निकाला गया. कई बार की सर्जरी के बाद उसकी हालत अब ठीक है. डॉक्‍टरों ने चेताया कि बच्‍चों को इस तरह की हरकतें कतई नहीं करनी चाह‍िए क्‍योंकि यह जानलेवा हो सकती हैं.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें