नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, सड़कों पर उतरा ‘आक्रोश’, रातों-रात फरार हुए कई दुकानदार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

नाबालिग छात्रा को भगाने पर पुरोला में तनाव, पुलिस मामले को शांत कराने के जुटी.
विशेष समुदाय के 2 युवकों पर नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप के बाद आक्रोश.
उत्तरकाशी के पुरोला बाजार में स्थानीय लोगों का दुकानदारों के विरुद्ध भड़का गुस्सा.

रिपोर्ट- बलबीर सिंह परमार
उत्तरकाशी.
उत्तरकाशी नगर पंचायत पुरोला में समुदाय विशेष के दो युवकों ने एक नाबालिग छात्रा को फरार करने के मामले में क्षेत्र में भारी आक्रोश बना हुआ है. घटना को लेकर लोगों का आक्रोश सोमवार को सड़कों पर फूट पड़ा जहां दूरदराज गांवों समेत नगर पंचायत क्षेत्र युवाओं महिलाओं, व्यापारियों एवं भाजपा एंव आरएसएस संगठन के कार्यकर्ताओं ने बाजार में जबरदस्त धरना प्रदर्शन व नारेबाजी कर समुदाय विशेष के लोगों को बाजार से दुकानें खाली करने की चेतावनी दी.

नगर के आक्रोशित लोग गांव-गांव से ढोल व नगाड़ों के साथ मोरी बैंड पर एकत्रित हुए तथा भारी पुलिस व प्रशासन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ कोर्ट रोड, मोरी रोड, कुमोला रोड मंदिर मार्ग होते हुए मुख्य बाजार व तहसील परिसर तक जुलूस प्रदर्शन व नारेबाजी की. आक्रोशित लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज समुदाय विशेष के पुरोला अपराधी किस्म के व्यवसायियों को तत्काल हटाने की मांग की. इस दौरान व्यापारियों ने दुकानें भी बंद रखीं.

क्षेत्र में आक्रोश को देखते हुए अतरिक्त पुलिस बल की तैनाती पुरोला और नौगांव में की गई है. पुलिस ने भी भारी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी थी. थाना मोरी,नौगांव एवं बड़कोट से भारी पुलिस बल मुख्य बाजार व कुमोला-रोड मंदिर मार्ग पर पहले से ही तैनात कर दी गई थी. दूसरी ओर जन आक्रोश व धरना प्रदर्शन की आहट को देख कर पुरोला मुख्य बाजार, कुमोला-रोड, मंदिर मार्ग में रेहड़ी फेरी, आईसक्रीम बेचने व साईकिल रिपेयरिंग, रजाई रूई भरने व सब्जी बेचने आदि व्यवसायों से जुड़े समुदाय विशेष के 42 दुकानदार दुकानें बंद कर रातों रात पुरोला से चले गए. अब विशेष समुदाय के वर्षो से रह रहे तीन ही परिवार पुरोला में रह गए हैं.

आक्रोशित भीड़ ने कुमोला-रोड,मंदिर व मुख्य बाजार में आरोपित युवकों की बंद दुकानों के बोर्ड भी हटाए. पुलिस सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है. वहीं गंगोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक ने इस घटना पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि देवभूमि का माहौल बिगाड़ने वालो का कतई भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस मामले में दो युवक को पॉक्सो एक्ट में जेल भेज दिया गया है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है. स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से ही भारी आक्रोश बना हुआ.

Tags: Uttarakhand Latest News, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें