UPUMS Recruitment 2023: मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय में ऑफिसर बनने का मौका, ग्रेजुएट करें आवेदन, 1.42 लाख है सैलरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

UPUMS Recruitment 2023: यूपी में सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाने का सुनहरा मौका है. इसके लिए उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (UPUMS) ने नर्सिंग ऑफिसर के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है. उम्मीदवार जो भी इन पदों (UPUMS Recruitment 2023) पर आवेदन करने के लिए इच्छुक एवं योग्य हैं, वे UPUMS की आधिकारिक वेबसाइट upums.ac.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) स्कोर के अनुसार मेरिट के क्रम में किया जाएगा. योग्य उम्मीदवारों को UPUMS द्वारा ऑनलाइन/ऑफलाइन मोड में सर्टिफिकेटों के मल्टी लेवल डॉक्यूमेंट्स के लिए उपस्थित होना होगा. इच्छुक उम्मीदवार इन पदों (UPUMS Recruitment) के लिए 08 जून, 2023 तक या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. UPUMS Bharti 2023 के तहत कुल 600 पदों पर भर्ती की जाएगी. जो भी उम्मीदवार इन पदों के लिए अप्लाई करेंगे, वे सबसे पहले नीचे दिए गए बातों को ध्यान से पढ़ें.

UPUMS Recruitment के तहत मिलने वाली सैलरी
जिन उम्मीदवारों का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें वेतन के तौर पर पे मैट्रिक्स में लेवल- 07 के तहत (44900-142400 रुपये) सैलरी दा जाएगी.

UPUMS Bharti के लिए याद रखने वाली आवश्यक तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 19 मई
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 08 जून

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

UPUMS Recruitment के लिए भरे जाने वाले पदों का विवरण
नर्सिंग ऑफिसर -600

UPUMS Bharti के लिए शैक्षिक योग्यता
उम्मीदवारों के पास किसी भी भारतीय नर्सिंग परिषद / राज्य नर्सिंग परिषद द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से नर्सिंग (ऑनर्स) में बी.एससी की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही राज्य/भारतीय नर्सिंग परिषद के साथ नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत होना चाहिए या मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड या परिषद इंडियन नर्सिंग काउंसिल से जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी में डिप्लोमा होना चाहिए. राज्य / भारतीय नर्सिंग परिषद में नर्स और मिडवाइफ के रूप में पंजीकृत भी होना चाहिए. इसके अलावा शैक्षिक योग्यता प्राप्त करने के बाद न्यूनतम 50 बिस्तर वाले अस्पताल (सक्षम जिला चिकित्सा प्राधिकरण के साथ पंजीकृत) में दो वर्ष का अनुभव होना चाहिए.
यहां देखें नोटिफिकेशन और आवेदन लिंक
UPUMS Recruitment 2023 नोटिफिकेशन
UPUMS Recruitment 2023 अप्लाई लिंक

UPUMS Recruitment के लिए आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18-40 वर्ष के बीच होनी चाहिए. उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आयु की गणना करने की तिथि 1 जनवरी 2023 है. साथ ही आयु सीमा में नियमानुसार छूट भी दी जाएगी.

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Jobs, Jobs in india, Jobs news, State Govt Jobs

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें