RO रिपेयर का बेटा इंटर में लाया 88%, JEE मेंस में 99.69% लाकर बना जिला टॉपर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शशिकांत ओझा/पलामू. झारखंड के पलामू जिले के हैदरनगर निवासी अनिल मेहता का बेटा चेतन राज इंटर साइंस की परीक्षा में 88 प्रतिशत लाकर कॉलेज टॉपर बना है. वहीं, चेतन की पढ़ाई बचपन से ही सीमित संसाधनों में हुई है. चेतन की प्रारंभिक शिक्षा डाल्टनगंज से ही हुई है. चेतन राज JEE मेंस 2023 में 99.69 प्रतिशत परसेंटाइल लाकर जिला टॉपर बना है. जबकि उसके पिता आरओ रिपेयर का काम करते हैं. बता दें कि चेतन ने अपनी बहन से प्रेरित होकर JEE में जिला टॉप किया है.

चेतन की बहन निकिता कुमारी दो साल पहले जिले में सेकंड टॉपर रही थी. वर्तमान में आईसर पुणे में साइंटिस्ट की पढ़ाई कर रही है. निकिता का सपना साइंटिस्ट बनने का था. उसी से प्रेरित होकर चेतन राज ने भी इंजीनियर बनने की ठानी है. चेतन राज घर में 6 घंटे पढ़ाई करता था.

पिता करते हैं आरओ रिपेयर का काम
चेतन राज के पिता अनिल मेहता ने बताया कि चेतन घर में रात में पढ़ाई करता था. छह से आठ घंटे पढ़ाई कर दिन में 11 बजे तक सोता था. फिर उठकर पढ़ाई करता था. न ही समय पर खाना खाता था न समय पर सोता था. JEE एडवांस की तैयारी के लिए घर से दूर चला गया है. सबसे खास बात है कि अपने पास स्मार्ट फोन आज तक नहीं रखा. उसने की पैड फोन से पढ़ाई कर सफलता हासिल की है. मैं आरओ रिपेयर का काम करता हूं. वहीं, पानी प्लांट बैठाने का भी प्रशिक्षण देता हूं. मैंने बच्चों की पढ़ाई पर ही अपनी सारी कमाई खर्च की है. घर में नया फर्नीचर तक नहीं खरीद पाया हूं.

JEE मेंस में जिला टॉपर बना RO रिपेयर करने वाले का बेटा, कहा-दीदी साइंटिस्ट बन सकती तो मैं इंजीनियर क्यों नहीं

बचपन से है मेधावी
कॉलेज की प्राचार्य श्वेता मैम ने बताया कि चेतन राज बचपन से ही मेधावी रहा है. इसकी बहन भी यहीं से पढ़ाई कर जिला टॉप की थी. चेतन की सबसे खास बात यह है कि आज तक स्मार्ट फोन नहीं रखा. वह की पैड फोन से सिर्फ बात करता है.

Tags: JAC, Jee main, Jharkhand board result, Palamu news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें