
नई दिल्ली (JEE Advanced 2023, jeeadv.ac.in). अपने करियर को लेकर हर किसी का एक ख्वाब होता है. उसे साकार करने के लिए कई परीक्षाएं देनी पड़ती हैं. 12वीं पास करते ही कॉलेज में एडमिशन की दौड़ शुरू हो जाती है. इंजीनियरिंग कोर्स करने के इच्छुक ज्यादातर स्टूडेंट्स जेईई परीक्षा (JEE Exam) जरूर देते हैं.
जेईई परीक्षा दो चरणों में होती है- जेईई मेंस और जेईई एडवांस. जेईई मेंस में टॉप ढाई लाख रैंक हासिल करने वाले परीक्षार्थियों को जेईई एडवांस देने का मौका मिलता है (IIT Admission). जेईई एडवांस परीक्षा 04 जून, रविवार को है (JEE Advanced 2023 Date). इस परीक्षा के जरिए बेस्ट स्टूडेंट्स का सेलेक्शन किया जाता है. इसमें रैंक के आधार पर ही उन्हें टॉप इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिला मिलता है.
रिवाइज करें पुराने टॉपिक
ज्यादातर स्टूडेंट्स 12वीं बोर्ड परीक्षा के साथ ही जेईई परीक्षा की तैयारी भी शुरू कर देते हैं. वहीं, कुछ 9वीं या 11वीं से ही इस एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में जुट जाते हैं. किसी भी परीक्षा से कुछ दिन पहले कोई भी नया टॉपिक पढ़ने की गलती न करें. बेहतर रहेगा कि आप अभी तक जो कुछ भी पढ़ चुके हैं, अब उसे ही रिवाइज करें (JEE Exam Pattern).
सॉल्व करें पुराने टॉपिक
हर एंट्रेंस एग्जाम व प्रतियोगी परीक्षा देने से पहले पिछले कुछ सालों के पेपर जरूर सॉल्व करें. इससे जेईई एग्जाम पैटर्न व मार्किंग स्कीम का अंदाजा लग सकता है. उसके साथ ही मॉक टेस्ट अटेंप्ट करें (JEE Advanced Mock Test). इसमें कोई कंजूसी न करें. इससे अपनी तैयारी चेक कर सकते हैं. jeeadv.ac.in पर सैंपल पेपर भी चेक करें. उनसे भी आपको सवालों का आइडिया लग जाएगा.
टाइम मैनेजमेंट से बनेगी बात
जेईई एडवांस्ड परीक्षा आसान नहीं होती है. इसमें कठिन सवाल पूछे जाते हैं. कई बार सवाल आपको कंफ्यूज करने के लिए भी तैयार किए जाते हैं. इस दौरान टाइम मैनेजमेंट पर खास फोकस करना जरूरी होता है. किसी एक ही सवाल पर काफी वक्त बर्बाद करने के बजाय पहले वह सवाल अटेंप्ट करें, जो आपको अच्छी तरह से आते हैं (Time Management Tips).
ये भी पढ़ें:
4 जून को है जेईई परीक्षा, नोट करें रिजल्ट तक का कैलेंडर, कैसे होगा एग्जाम?
10 सालों में कितनी लड़कियों ने किया टॉप, क्या हैं सफलता के राज?
.
Tags: Entrance exams, IIT Guwahati, JEE Advance, JEE Main Exam
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 09:00 IST









