प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अजमेर दौरे पर, राजेंद्र राठौड़ का दावा- 8 लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्र से जुटेंगे लाखों लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अजमेर. केंद्र में मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर देश के साथ ही राजस्‍थान में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को खुद अजमेर पहुंच रहे हैं. किशनगढ़ एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वह सीधे पुष्‍कर स्थित ब्रह्मा मंदिर पहुंचेंगे. वहां वह तकरीबन 20 मिनट तक दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वह कायड़ विश्राम स्‍थली पहुंचेंगे, जहां पीएम मोदी विशाल जनसभा को संबांधित करेंगे. भाजपा के वरिष्‍ठ नेता ने दावा किया कि पीएम मोदी की इस रैली में 8 लोकसभा और 45 विधानसभा क्षेत्रों के साथ ही प्रदेशभर से 4 लाख लोग जुटेंगे.

प्रधानमंत्री के अजमेर दौरे को लेकर व्‍यापक पैमाने पर तैयारी करने का दावा किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पीएम मोदी की सभा का प्रबंधन कुल 22 हिस्‍सों में बांटा गया है. हर हिस्‍से की कमान अनुभवी नेताओं को सौंपी गई है, ताकि किसी तरह की कोई कमी न हो. पंडाल और पार्किंग के साथ ही पेयजल को लेकर भी मुकम्‍मल व्‍यवस्‍था की गई है. गर्मी के मौसम को ध्‍यान में रखते हुए पीने के पानी का खासतौर पर प्रबंध किया गया है. राजस्‍थान के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने दावा किया कि सभा में प्रदेश की 8 लोकसभा और 45 विधानसभाओं सहित प्रदेशभर से 4 लाख लोग जुटेंगे. सभा के लिए 4 लाख वर्ग फिट का विशाल पंडाल बनाया गया है. पंडाल में व्यवस्था संभालने के लिए भाजपा नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है. उन्‍होंने बताया कि अलग-अलग 22 व्यवस्थाओं में भाजपा के अनुभवी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लगाया गया है.

Rajasthan News: 30 मई को मोदी सरकार के 9 साल पूरे, उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी बीजेपी, जानें प्लान 

आपके शहर से (जयपुर)

पीएम मोदी की 6वीं राजस्‍थान यात्रा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्‍य राजस्‍थान के ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं. वह 31 मई 2023 को फिर से राजस्‍थान की यात्रा पर अजमेर पहुंच रहे हैं. पिछले 8 महीने में पीएम मोदी का राजस्थान का यह छठा दौरा है. 10 मई को उन्होंने सिरोही के आबूरोड में सभा की थी. इसके पहले 12 फरवरी को मोदी ने दौसा में सभा की थी. 28 जनवरी को मोदी ने भीलवाड़ा के आसींद में सभा की थी. 1 नवंबर 2022 को मोदी ने बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में सभा की थी.

Tags: Ajmer news, Assembly election, Prime Minister Narendra Modi, Rajasthan bjp

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें