हाइलाइट्स
सुबह का नाश्ता बनाना सबसे झंझट भरा काम होता है.
मिक्स वेज पराठा बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक करते पसंद हैं.
Mix Veg Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में क्या बनाया जाए, ये सबसे झंझट भरा काम होता है. नाश्ता हमेशा जल्दबाजी में बनाया जाता है. क्योंकि यही वह समय होता है, जब बच्चे स्कूल जाते हैं तो अन्य सदस्य अपने काम पर. ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका नाश्ता टेस्टी तो हो ही, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हो. इसके लिए मिक्स वेज पराठा एक अच्छा ऑप्शन है. इसको बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक हर कोई पसंद करता है. यह टेस्टी होने के साथ बनाना भी बेहद आसान होता है. इस पराठा को आप ब्रेकफास्ट में ही नहीं बल्कि लंच या डिनर में भी बना सकते हैं. यदि आप भी पराठा खाने के शौकीन हैं तो ये मिक्स वेज पराठा आपके सबसे खास हो सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका.
मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
आटा- 100 ग्राम
उबले मटर दाने- 1/2 कप
आलू उबला- 1
बारीक कटी पत्तागोभी- 1 कप
फूलगोभी कद्दूकस- 1 कप
गाजर कद्दूकस- 1
प्याज बारीक कटा- 1
अदरक कद्दूकस- 1 टुकड़ा
जीरा- 1 टी स्पून
लाल मिर्च- 1/2 टी स्पून
अजवाइन- 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी- 2
तेल- अंदाजानुसार
नमक- स्वादानुसार
बनाने की विधि
मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में पानी लेकर गैस पर गर्म करें. पानी गर्म होने पर उसमें फूलगोभी, गाजर, पत्तागोभी डालकर हल्की आंच में उबाल लें. अब सब्जी का पानी किसी छलनी आदि की मदद से अलग कर लें. इसके बाद एक बड़े बर्तन आटा लें और उसी में उबली हुई गाजर, पत्तागोभी, फूलगोभी, मटर, प्याज, हरी मिर्च और अदरक डालकर सभी को अच्छे से मैश कर लें. अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, जीरा, अजवाइन और नमक एड कर लें. इस मिश्रण में अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गूंथ लें. ध्यान रहे कि आटा हल्का नरम ही रहे.
ये भी पढ़ें: Dinner recipe: स्पेशल ट्विस्ट के साथ बनाएं आलू बड़ी की सब्जी, स्वाद मिलेगा जबरदस्त, आसान है बनाने का तरीका
इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा को मध्यम आंच पर गैस पर रख दें. जब तवा गर्म हो जाए तो उसमें थोड़ा तेल डालकर चारों ओर फैला दें. ऐसा करने से आटा तवा में चिपकता नहीं है. अब आटे की लोइयां बना लेंगे और उनके इच्छानुसार गोल या तिकोने पराठे बेल लें.अब तवे पर पराठा डालकर उसे सेकें. थोड़ी देर बाद पराठा पलट दें और दूसरी ओर तेल लगाकर फिर सेकें.
ये भी पढ़ें: आम का अचार डालना है तो 5 बातों का रखें खास ख्याल, लंबे वक्त तक नहीं होगा खराब! स्वाद भी रहेगा बरकरार
इस तरह दोनों ओर पलट-पलट कर पराठे को तब तक सेक लें जब तक उसका रंग सुनहरा न हो जाए. अब एक प्लेट में पराठे को निकाल लें. अब तैयार हो चुके मिक्स वेज पराठे को अचार, चटनी या दही के साथ सर्व कर सकते हैं.
.
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 08:05 IST









