ऊना. हिमाचल प्रदेश में नकली और जहरीली शराब की सप्लाई हो रही है. यह हम नहीं कह रहे हैं. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है. हाल ही में जिला ऊना में पकड़ी गई शराब की जांच में यह बात सामने आई है. इधर, मामले के तार करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मंडी में हुए नकली शराब कांड के मुख्य सरगना से जुड़े हैं. आरंभिक तौर पर 45 पेटी नकली शराब के साथ दबोचे गए दोनों आरोपियों की पूछताछ के दौरान यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है.
पुलिस की मानें तो गौरव मिन्हास नाम के इसी मुख्य आरोपी का नाम इस मामले में भी सामने आने के बाद पुलिस ने इस शराब की सत्यता की जांच करवाना शुरू किया था, जिसमें यह शराब नकली पाई गई. उससे भी बड़ी चिंता का विषय यह सामने आया कि इस नकली शराब की सप्लाई जिला ऊना के कई क्षेत्रों में की जा चुकी है. इसकी पकड़ के लिए पुलिस ने आबकारी एवं कराधान विभाग को साथ लेकर व्यापक स्तर पर मुहिम शुरू कर दी है. नकली शराब के इस ताजातरीन कांड में मंडी शराब कांड के कितने आरोपी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, यह जांच का विषय है. इसके साथ साथ इस शराब का उत्पादन और पैकेजिंग कहां की गई इसको लेकर भी पुलिस तथ्य जुटाने में काम पर लग गई है.
बता दें कि जिला ऊना के बहडाला में शुक्रवार और शनिवार की मध्यरात्रि अवैध शराब पकड़ी गई थी. पुलिस ने 45 पेटी अवैध देसी शराब पकड़ी थी. दोनों आरोपियों मोहित राजपूत और अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह शराब गौरव मिन्हास नाम के व्यक्ति से ली थी.
आपके शहर से (ऊना)

नशा, प्रेम प्रसंग और हत्या? अभिषेक की संदिग्ध मौत केस में चौकी प्रभारी-हेडकॉन्सटेबल सस्पेंड

Weather Report: हिमाचल में मूसलाधार बारिश, लैंडस्लाइड, आंधी-तूफान, ब्लैकऑउट, 2 लोगों की मौत, 10 डिग्री लुढ़का पारा

‘मैं मोहन बोल रहा हूं, मेरा एक्सीडेंट हो गया है…’, रिटायर्ड HRTC अफसर से ऑनलाइन ठगी, शातिरों ने ऐसे ठगे ₹1.5 लाख

Shimla Tourism: शिमला में टूरिस्ट और आम लोगों को झटका, दोगुना हुआ लिफ्ट का किराया, 100 फीसदी इजाफा

Himachal Cabinet Expansion: हिमाचल में कैबिनेट विस्तार जल्द, दिल्ली पहुंचे सीएम सुक्खू, मुकेश और विक्रमादित्य सिंह

Himachal Weather Updates: सर्दियों जैसी ठंड-मई में याद आया दिसंबर, हिमाचल घूमने आ रहे हैं तो जरूर लाएं गर्म कपड़े!

Success Story: बहन पंचायत प्रधान, भाई बना नायब तहसीलदार, फूले नहीं समा रहे मां-बाबूजी

PICS: शिमला में ‘मौसम मस्ताना’, बारिश में टूरिस्ट की मस्ती, चौपाल-रोहड़ू-रामपुर हाईवे पर परेशानी

School Closed: एक बार में बंद हो गए 90 स्कूल, जानें क्यों लेना पड़ा ये फैसला

कैबिनेट विस्तार: CM सुखविंदर सुक्खू के दिल्ली दौरे से चर्चाएं गर्म, राजेश धर्माणी का मंत्री बनना तय!

दिल्ली में केजरीवाल के बाद अब नवजोत सिद्धू से मिले CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानें-क्या बात हुई
मंडी जहरीली शराब कांड का सरगना फिर सक्रिय
गौरव मिन्हास वही व्यक्ति है, जो करीब डेढ़ वर्ष पूर्व मंडी में हुए नकली शराब कांड का मुख्य सरगना रहा. गौरव का नाम सामने आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने इस शराब की सत्यता की जांच करवाने का फैसला किया. इसके चलते आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों को इस जांच का हिस्सा बनाया गया. आबकारी एवं कराधान विभाग ने इस शराब के नकली होने की पुष्टि की. इसके बाद पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों पर शिकंजा और कस लिया है. इन आरोपियों ने एक पूरे डंप का खुलासा किया है. इसी कड़ी में मैहतपुर इंडस्ट्रीज एरिया के तहत एक खाली पड़े प्लाट में जब छापेमारी की गई तो पुलिस ने 375 पेटी और बरामद की. जांच में यह शराब भी नकली पाई गई.
पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी की बात
पुलिस के लिए अब सबसे बड़ी सिरदर्दी यह भी है कि इस तरह की नकली शराब की सप्लाई जिला के लगभग हर क्षेत्र में पहले ही की जा चुकी है, जबकि गोदाम में छापेमारी करने पर पुलिस ने वहां से जले हुए लेवल और होलोग्राम भी बरामद किए हैं. शराब की जांच के लिए पुलिस फॉरेंसिक लैब की भी मदद ले रही है, ताकि इस शराब को लेकर सही आंकड़े सामने आ सके.
दोनों आरोपियों मोहित राजपूत और अश्विनी कुमार ने पुलिस को बताया कि उन्होंने यह शराब गौरव मिन्हास नाम के व्यक्ति से ली थी.
कहां बन रही है ये नकली शराब
नकली शराब का उत्पादन और उसकी पैकेजिंग कहां हुई है, इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा अलग से जांच शुरू की गई है. हालांकि, मैहतपुर स्थित गोदाम से कुछ ड्रम भी पुलिस ने बरामद किए हैं और इन ड्रमों की जांच के लिए फॉरेंसिक लैब की टीम मौके पर बुलाई गई थी. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सभी तथ्य जुटा लिए हैं केवल मात्र रिपोर्ट का इंतजार बाकी है. एसपी ऊना ने कहा कि इस शराब कांड में गौरव मिन्हास का नाम सामने आने के बाद पुलिस की विभिन्न टीमों ने उसकी धरपकड़ के लिए दबिश भी दी थी, लेकिन वह अपने घर में मौजूद नहीं था.
जमानत पर है मंडी शराब कांड का आरोपी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गौरव मिन्हास माननीय उच्च न्यायालय से जमानत पर चल रहा है. मंडी शराब कांड के सभी आरोपियों के इस घटना में सक्रिय होने संबंधी सवाल का जवाब देते हुए एसपी ने कहा कि अभी इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. गौरव मिन्हास का नाम स्पष्ट रूप से सामने आ चुका है. अन्य कौन-कौन लोग इस पूरे घटनाक्रम में शामिल है यह जांच का विषय रहेगा.
.
Tags: Himachal pradesh, Illegal liquor, Mandi Crime News
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 07:06 IST









