रात को गर्म दूध पीकर सोने के हैं 5 जबरदस्त फायदे, वेट लॉस का है अचूक उपाय, हड्डियों को बनाता है फोलाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

रात में दूध पीने से मेलाटोनिन हार्मोन बनाता है. जब मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होगा तो रात में अच्छी नींद आएगी.
ज्यादा कैल्शियम होने की वजह से दूध मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है.

Benefits of Drinking Hot Milk in Night: दूध अपने आप में कंपलीट फूड है. दूध में कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक जैसे मिनिरल्स के अलावा विटामिन बी 12, विटामिन डी और प्रचूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है. दूध में कई तरह के एमिनो एसिड होता है. दूध में 87 प्रतिशत पानी रहता है. बाकी 13 प्रतिशत में प्रोटीन, फैट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते हैं. अमेरिकन डायट्री गाइडलाइन के मुताबिक रोजाना करीब 250 ग्राम दूध पीना चाहिए. इससे शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी और बोन फ्रेक्चर का खतरा कम हो जाएगा. दूध का सेवन हार्ट से संबंधित कई बीमारियों के जोखिम से बचाता है. इसके साथ ही यह वजन कम करने और ब्लड शुगर को कम करने में मददगार है.

हर इंसान दूध किसी न किसी तरह थोड़ा-बहुत पीते ही हैं लेकिन दूध पीने का सही समय क्या होना चाहिए, यह जानना भी जरूरी है. इसी विषय पर हमने अपोलो अस्पताल, बेंगलुरु में चीफ क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. प्रियंका रोहतगी से बात की.

रात को दूध पीने से फायदा

1. अच्छी नींद आती है-डॉ. प्रियंका रोहतगी ने बताया कि गर्म दूध में लेक्टाब्लूमिन प्रोटीन पाया जाता है. यह ट्रिप्टोफैन एमिनो एसिड है. क्रिप्टोफैन सेरोटोनिन हार्मोन को बनाने में बहुत मदद करता है. सेरोटोनिन मेलाटोनिन हार्मोन बनाता है. मेलाटोनिन नींद वाला हार्मोन है. जब मेलाटोनिन हार्मोन रिलीज होगा तो रात में अच्छी नींद आएगी. इसलिए रात में दूध पीने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह रात में अच्छी नींद दिलाता है. जिन लोगों को लेक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या हैं, उन्हें में रात में पीने से बहुत कम नुकसान होता है.

2. ब्लड शुगर कम करता-डॉ. प्रिंयका रोहतगी ने बताया कि अगर आप पूरे दिन में अच्छा पौष्टिक तत्व नहीं ले रहे हैं तो रात में इसे पीने पर यह संपूर्ण पौष्टिक तत्वों की कमी पूरी कर सकता है. दूध कंपलीट फूड है जिसमें हेल्दी प्रोटीन और एमिनो एसिड को भी मिक्चर मिल जाता है. इससे ब्लड शुगर भी कंट्रोल में रहता है.

3. वेट लॉस में मदद-रात को दूध पीने से वेट लॉस करने में बहुत मदद मिलता है. दूध में फैट नहीं होता है और प्रोटीन ज्यादा होता है. इस वजह से दूध भूख को कम लगने देता है. ज्यादा कैल्शियम होने की वजह से दूध मेटाबोलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है.

4. हड्डियों को मजबूत बनाता है-दूध से सबसे अधिक कैल्शियम की प्राप्ति होती है. कैल्शियम के अलावा इसमें फॉस्फोरस, विटामिन डी और प्रोटीन होता है जो हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी तत्व है. रोजाना दूध का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस और बोन फ्रेक्चर के जोखिम को कम करता है.

5. स्ट्रेस होता है कम-रात में दूध पीने से सुबह स्ट्रेस फ्री रहने में मदद होता है. दूध में मौजूद एमिनो एसिड कार्टिसोल हार्मोन के लेवल को कम करता है.

इसे भी पढ़ें-पेट में गैस और अल्सर को बढ़ा देते हैं ये 5 फूड, जहर की तरह करते हैं काम, मोटापे की भी हो जाती है शुरुआत

इसे भी पढ़ें-फर्टिलिटी में घुन लगा देती हैं आपकी ये 5 आदतें, स्पर्म काउंट हो जाता है जीरो, नपुंसकता भी आ जाती है करीब

Tags: Health, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें