वंदे भारत ट्रेन का कोटा मंडल ने किया हाई स्पीड ट्रायल, 160 KMPH पर 27 बार हुआ ब्रेक टेस्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शक्ति सिंह/कोटा. कोटा मंडल में एक बार फिर से वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल किया जा रहा है. वंदे भारत के 16 कोच की कोटा-सवाई माधोपुर सेक्शन में ब्रेकिंग सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है. अनुसंधान अभिकल्प मानक संगठन, लखनऊ की टीम के द्वाराअधिकतम 160 किलोमीटर प्रति घंटे गति पर विभिन्न प्रकार के ब्रेक लगा कर परीक्षण किया गया. इसमें आपातकालीन ब्रेक लगा कर भी कई बार टेस्ट किया गया. सोमवार को टेस्टिंग के दौरान सूखी स्थिति के साथ, परिस्थियों को विषम बनाने के लिए चलती गाड़ी के पहियों पर लगातार पानी डलवा कर ब्रेकिंग की गई.

परीक्षण के दौरान गुड़ला से लाबान स्टेशन के मध्य कुल तीन फेरे में परीक्षण कर कुल 21 बार 160 KMPH पर ब्रेकिंग की गई. बता दें कि, कोटा मंडल को हाई स्पीड ट्रायल के लिए जाना जाता है. हाल ही में आईसीएफ ने वंदे भारत एक्सप्रेस के ब्रेकिंग सिस्टम में नया विकास किया है. आरडीएसओ व कोटा मंडल के अधिकारियों की देख-रेख में यात्री वजन के बराबर भार रख कर सूखे व गीले ट्रैक पर ब्रेकिंग सिस्टम की टेस्टिंग की जा रही है.

परीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक मनीष तिवारी, एडीआरएम मनोज कुमार जैन, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सौरभ जैन, वरिष्ठ मंडल विधुत अभियंता (टीआरओ) गौरव श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारियों ने गुड़ला से कापरेन स्टेशन के मध्य परीक्षण की विधियों का निरीक्षण किया. इससे पहले, 24 अगस्त को कोटा स्टेशन पर स्पीड ट्रायल के लिए वंदे भारत ट्रेन का रैक पंहुचा था. कोटा मंडल में कोटा-नागदा रेलखंड पर वंदे भारत ट्रेन का स्पीड ट्रायल 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लेकर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया गया था.

आपके शहर से (कोटा)

Tags: Indian Railways, Kota news, Rajasthan news in hindi, Vande bharat, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें