टीचर ने ऐसा किया ऐसा गंदा काम, गांव वालों ने जूतों की माला पहना कर घुमाया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तारा ठाकुर, पंचकूला. पंचकूला रायपुर रानी के एक सरकारी स्कूल के टीचर पर गंभीर आरोप लगे हैं, आरोप हैं कि टीचर छात्राओं को अश्लील वीडियो दिखाकर गलत तरीके से छूने की कोशिश करता था, छात्राओं की शिकायत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर आरोपी टीचर को जूते की माला पहनाकर प्रदर्शन किया

छात्राओं को पढ़ाने की जगह दिखाता था अश्लील वीडियो
रायपुर रानी क्षेत्र के गांव प्यारेवाला में माध्यमिक स्कूल में तैनात पंजाबी के अध्यापक पर आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्राओं ने आरोप लगाए हैं. आरोप हैं कि टीचर मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता है और फिर गलत नियत से छूने की कोशिश करता है. गुस्साए ग्रामीणों ने सरकारी स्कूल में पहुंचकर जमकर हंगामा किया, और आरोपी टीचर को जूतों की माला पहनाई, वहीं पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों ने बताया की छात्राओं ने इस पूरे मामले की शिकायत स्कूल अध्यापक को भी दी है, छात्राओं कें मुताबिक स्कूल हैडमास्टर ने इस पूरे मामले की जांच स्कूल की महिला टीचर्स को सौंप दी है.

5 सदस्यीय कमेटी के हाथों मामले की जांच
वहीं मामले की सूचना मिलते ही रायपुर रानी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई. वहीं जब इस मसले को लेकर स्कूल के हेड टीचर टिक्कम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि शनिवार को उनके संज्ञान में यह मामला आया था जिसके बाद उन्होंने स्कूल की महिला अध्यापकों की जांच के लिए ड्यूटी लगाई थ.

वहीं जब इस पूरे मामले को लेकर ब्लॉक एजुकेशन ऑफिसर सुमन चौधरी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आज इस मामले की सूचना मिली थी जिसके बाद पूरे मामले की जांच के लिए 5 सदस्य कमेटी का गठन किया गया है. इस कमेटी में अलग-अलग स्कूलों के प्रिंसिपल नियुक्त किए गए हैं जो इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देंगे.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 08:34 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें