ऐसा चोरी ना देखी-ना सुनी होगीः आधी रात को बैंक में घुसे चोर, लेकिन 1 रुपये भी नहीं चुराया!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



भिवानी. हरियाणा के भिवानी में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. ऐसी चोरी न तो आपने कभी देखी होगी ना सुनी होगी. यहाँ एक बैंक में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये छोड़कर गार्ड की गन और कारतूस लेकर फ़रार हो गए. फ़िलहाल, पुलिस भी ऐसा चोरी से हैरान व परेशान है.

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बवानीखेड़ा क़स्बे के जमालपुर गाँव का है. सरकारी बैंक में बीते आधी रात को चोरों ने सेंधमारी की. चोरों ने चालाकी दिखाते हुए सबसे पहले बैंक की लाइट काट दी, ताकि उनकी कोई भी हलचल या उनका चेहरा CCTV में क़ैद न हो. इसके बाद चोनों ने बैंक के दरवाज़े और रोशनदान की कुंडी तोड़कर घुस गए.
पूरे मामले का ख़ुलासा उस समय हुआ जब सुबह बैंक को खोला गया. बैंक खोलने के बाद अंदर के हालात देखकर है बैंक के अधिकारी और कर्मचारी दंग रह गए. आनन-फ़ानन में पुलिस को सूचना दी गई और बैंक कर्मचारियों ने अपना कैश और अन्य काग़ज़ात संभाले. इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने राहत की साँस ली. बैंक से कोई कैश या ज़रूरी काग़ज़ात चोरी नहीं हुआ है. इसके बाद पता चला कि चोरों ने कैश की बजाए गार्ड की गान वह कारतूस चोरी किए हैं.

मौक़े पर पहुँचे बनानीखेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भगवान ने बताया कि बीती आधी रात को चोर लाइट काटकर बैंक की छत से अंदर घुसे थे. लाइट कटने की वजह से बैंक के सीसीटीवी काम नहीं कर रहे थे. आस पड़ोस में सीसीटीवी चैक किए गए हैं. लेकिन उसमें भी चोरों की कोई हलचल दिखाई नहीं दी है. बैंक से कैश की बजाये चोरों ने गार्ड की गन और कारतूस चोरी की है, जो कि समझ से बाहर है. पता लगाया जा रहा है कि चोर गार्ड गन किस मक़सद से ले गए हैं.

अक्सर बैंक और एटीएम में होती है सेंधमारी
शहर में अक्सर चोर बैंक या एटीएम में सेंधमारी करते है. चोरी की इस वारदात और उसके पीछे की हक़ीक़त तो पुलिस जाँच के बाद ही सामने आएगी. फ़िलहाल, शहर की बजाय गाँव के बैंक में चोरी और गार्ड की गन और कारतूस चोरी करना किसी को हज़म नहीं हो रहा है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें