टिंडर वाला आशिक निकला स्कैमर, मिलने आने का झांसा देकर ट्रांसफर करा लिए पैसे, 4.5 लाख डूबे तो खुली आंख

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

स्कैमर अब टिंडर पर भी लोगों को निशाना बना रहे हैं.
हाल ही में व्हाॅट्सऐप पर भी धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं.
टिंडर पर बेगलुरु की महिला को 4 लाख से ज्यादा का लगा चूना.

Scam On Tinder: बेंगलुरु से ऑनलाइन ठगी का एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. इन दिनों साइबर स्कैमर्स वाॅट्सऐप और टेलिग्राम जरिये लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. लेकिन साइबर स्कैमर्स का जाल अब केवल मैसेजिंग ऐप्स तक ही सीमित नहीं रह गया है. हाल ही में बेंगलुरु की एक महिला ने ऑनलाइन डेटिंग ऐप टिंडर (Tinder) पर एक फेक अकाउंट द्वारा 4.5 लाख रुपये की ठगी का मामला दर्ज करवाया है.

हालांकि, महिला से पैसों की ठगी करने के लिए स्कैमर ने जो हथकंडा अपनाया वह चौंकाने वाला है. इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु में एक निजी फर्म के लिए काम करने वाली एक 37 वर्षीय महिला ने अपने टिंडर मैच पर 4.5 लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है. इसके बाद महिला ने अपने पैसे वापस पाने की उम्मीद में पुलिस से संपर्क किया.

यह भी पढ़ें: 1 लाख लगाकर करता रहा 2 लाख होने का इंतजार, भारी रिटर्न के लालच ने बना दिया कंगाल, आप भी रहें सावधान

स्कैमर ने ऐसे दिया झांसा
रिपोर्ट में बताया गया है कि डेटिंग एप्लिकेशन टिंडर पर महिला की मुलाकात अद्विक चोपड़ा नाम के शख्स से हुई. उसने उसे बताया था कि वह लंदन, ब्रिटेन में एक मेडिकल प्रैक्टिसनर के रूप में काम कर रहा है. महिला ने बताया कि संपर्क करने के एक महीने के भीतर उसे अपने टिंडर मैच से प्यार हो गया और महिला ने उसपर भरोसा करना भी शुरू कर दिया.

आखिरकार, चोपड़ा ने महिला से कहा कि वह उससे मिलने के लिए बेंगलुरु आ रहा है. हालांकि, 17 मई को महिला के पास एक अनजान नंबर से फोन आया. कॉल कर रहे व्यक्ति ने दावा किया कि वह इंडियन एयरपोर्ट अथाॅरिटी में एक अधिकारी है और चोपड़ा को बेहिसाब नकदी के साथ पकड़ा गया है. उस व्यक्ति ने महिला से चोपड़ा को बेंगलुरू भेजने के ऐवज में 68,500 रुपये ट्रांसफर करने की मांग की. उसने फीस के रूप में 1.8 लाख रुपये और प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में अतिरिक्त 2.06 लाख रुपये भी महिला से ट्रांसफर करवा लिए.

यह भी पढ़ें: आपका सेकेंड हैंड फोन कहीं चोरी का तो नहीं? दो मिनट में चल जाएगा पता, ऐसे करें पहचान

चूंकि महिला चाहती थी कि उसका टिंडर बॉयफ्रेंड उससे मिलने के लिए बेंगलुरु जाए, उसने कॉल कर रहे उस आदमी पर आंख मूंदकर भरोसा कर लिया और पैसे ट्रांसफर कर दिए. जब उस व्यक्ति ने अतिरिक्त 6 लाख रुपये की मांग की, तो महिला को लगा कि कुछ गड़बड़ है और उसने फोन पर पूछताछ करनी शुरू कर दी.

जैसे ही महिला ने सवाल पूछना शुरू किया तो दूसरी तरफ से कॉल को अचानक से काट दिया गया. इसके बाद से बॉयफ्रेंड ने न तो कोई कॉल किया और न ही फोन रिसीव किया. बॉयफ्रेंड ने अपने टिंडर प्रोफाइल को भी डिलीट कर दिया है. जांच में पता चला कि स्कैमर ने पैसे ठगने के लिए गहरी साजिश की थी. एयरपोर्ट अथॉरिटी का तथाकथित अफसर भी एक स्कैमर ही था जो इन सबमें उसके टिंडर वाले बॉयफ्रेंड का साथ दे रहा था. फिलहाल पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच करने के लिए एक टीम गठित की है.

Tags: Online fraud, Tech news, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें