आज का पंचांग 30 मई 2023: करें मंगलवार व्रत, बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें, शुभ अशुभ समय, राहुकाल, योग नक्षत्र

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है.
दशमी को गंगा दशहरा मनाया जाता है.
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा की जाती है.

आज का पंचांग 30 मई 2023 (Aaj Ka Panchang): आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि, योग सिद्धि, करण गर, नक्षत्र हस्त और दिन मंगलवार है. आज गंगा दशहरा है. इस दिन मां गंगा की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से की जाती है. साथ ही मंगलवार को हनुमान जी की पूजा भी उनके भक्त करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. गंगा दशहरा का हिंदू धर्म में बेहद महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ महीने के शुक्ल पक्ष की दशमी को गांग जी धरती पर अवतरित हुई थीं. इसे गंगा अवतरण दिवस भी कहा जाता है. लोग गंगा मां की पूजा करने के साथ ही फल, कपड़े आदि दान भी करते हैं. लोग दूर-दूर से गंगा नदी में गंगा स्नान करने पहुंचते हैं, ताकि सभी कष्ट और पाप धुल जाए.

आज मंगलवार व्रत करने के साथ ही बजरंगबली की पूजा भी की जाती है. हनुमान जी संकट मोचक हैं, जो अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर, उनकी जिंदगी को खुशहाल बनाते हैं. सबुह स्नान करके साफ कपड़े धारण कर लें और पूजा स्थल की सफाई करें. पूजा घर में हनुमान जी, श्री राम जी और माता सीता की मूर्ति स्थापित करें. हनुमान जी के समक्ष हाथ में शुद्ध जल लेकर पूजा और व्रत करने का संकल्प लें. दिया, धूप, अगरबत्ती आदि जलाएं. लाल रंग के फूल, लाल सिंदूर, लाल वस्त्र आदि अर्पित करें. हनुमान चालीसा का पाठ करें. अंत में आरती करें और गुड़ एवं चना का प्रसाद चढ़ाएं. जरूरतमंदों को भी आप मंगलवार के दिन वस्त्र, फल, मिठाई दान कर सकते हैं. इससे कुंडली में मौजूद मंगल ग्रह दोष दूर होगा. घर में सुख-समृद्धि आएगी. हनुमान जी अपने भक्तों के जीवन में मौजूद सभी कष्ट दूर कर अपना आशीर्वाद और कृपा दृष्टि सदा बनाए रखेंगे.

30 मई 2023 का पंचांग
आज की तिथि – ज्येष्ठ शुक्ल दशमी
आज का करण – गर
आज का नक्षत्र – हस्त
आज का योग – सिद्धि
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का वार – मंगलवार
आज का दिशाशूल –उत्तर

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:54:00 AM
सूर्यास्त – 07:20:00 PM
चन्द्रोदय – 14:31:59
चन्द्रास्त – 26:37:00
चन्द्र राशि– कन्या

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1945 शुभकृत
विक्रम सम्वत – 2080
दिन काल – 13:49:02
मास अमांत – ज्येष्ठ
मास पूर्णिमांत – ज्येष्ठ
शुभ समय – 11:51:00 से 12:46:17 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त– 08:09:56 से 09:05:12 तक
कुलिक– 13:41:33 से 14:36:49 तक
कंटक– 06:19:24 से 07:14:40 तक
राहु काल– 15:58 से 17:39
कालवेला/अर्द्धयाम– 08:09:56 से 09:05:12 तक
यमघण्ट– 10:00:28 से 10:55:44 तक
यमगण्ड– 08:51:23 से 10:35:01 तक
गुलिक काल– 12:37 से 14:17

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें