
Stanford University : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 31 मई को अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में लेक्चरर देने वाले हैं. इस खबर के बाद से स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी सुर्खियों में बनी हुई है. अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक स्टैनफोर्ड में 400 से अधिक भारतीय स्टूडेंट पढ़ाई करते हैं. अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यह एक प्राइवेट रिसर्च यूनिवर्सिटी है. इसका ऑफिशियल नाम लीलैंड स्टैनफोर्ड जूनियर यूनिवर्सिटी है. 8000 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल के विशाल कैंपस वाली यह यूनिवर्सिटी 1885 में स्थापित की गई थी. क्यूएस वर्ल्ड यूनिर्सिटी रैंकिंग 2023 में इसका तीसरा स्थान है.
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार वर्तमान में 21 नोबेल पुरस्कार विजेता स्टैनफोर्ड कम्युनिटी के मेंबर हैं. इसके अलावा कई नोबल पुरस्कार विजेता पूर्व में इससे जुड़े रहे हैं. इस यूनिवर्सिटी से 74 अरबपतियों ने पढ़ाई की है. जिसमें गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज जैसे लोग शामिल हैं. बताते हैं कि एलन मस्क ने भी यहां दाखिला लिया था लेकिन जल्द ही उन्होंने यूनिवर्सिटी छोड़ दी थी.
भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत समेत कई देशों के अंतरराष्ट्रीय छात्रों को पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप प्रदान करती है. कई कॉर्पोरेट हाउस भारतीय छात्रों के लिए स्कॉलरशिप स्पांसर करते हैं. जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एक है. स्टैनफोर्ड रिलायंस धीरूभाई अंबानी फेलोशिप एमबीए करने वाले पांच भारतीय छात्रों को प्रदान की जाती है. इसमें ट्यूशन सहित अन्य फीस कवर होती हैं. इसके अलावा टोफेल स्कॉलरशिप प्रोग्राम, आगा खान फाउंडेशन इंटरनेशनल स्कॉपरशिप आदि भी हैं.
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में हैं 7 स्कूल
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में बिजनेस, सस्टेनबिलिटी, एजुकेशन, इंजीनियरिंग, ह्यूमनिटीज एंड साइंस, लॉ और मेडिसिन के कुल 7 स्कूल हैं. यूनिवर्सिटी में 2300 से अधिक फैकल्टी मेंबर हैं. यहां का स्टूडेंट-टीचर रेशियो 5:1 का है.
ये भी पढ़ें
UPSC Result 2022: जामिया की फ्री कोचिंग से की यूपीएसी की तैयारी, 23 हुए सेलेक्ट
UPSC 2022 Result Topper List : यूपीएससी के टॉप 10 में 6 लड़कियां, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट
.
.
Tags: Education, Rahul gandhi latest news, University education
FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 05:08 IST









