MS Dhoni Retirement Plan: एमएस धोनी ने अपने संन्यास पर फैंस को फंसाया, अंधेरे में तीर चलाने जैसा है जवाब ढूंढ़ना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. अपनी चाल से लाजवाब करने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल का पांचवां खिताब जीतने के बाद एक बार फिर अपने फैंस को जश्न मनाने का मौका दे दिया है. आईपीएल 2023 के दौरान वे जिस मैदान पर भी पहुंचे, उन्हें घरेलू टीम से ज्यादा प्रशंसक मिले. माना गया कि फैंस यह मानकर चल रहे हैं कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है और वे इस टूर्नामेंट के बाद क्रिकेट को अलविदा भी कह सकते हैं. लेकिन एमएस धोनी ने सन्यास से जुड़े सवाल पर अपने जवाब से सब को फंसा दिया है. धोनी के हर चाल की तरह संन्यास पर कयास लगाना भी अंधेरे में तीर मारने जैसा हो गया है.

चेन्नई सुपर किंग्स ने एमएस धोनी की कप्तानी में एक और खिताब अपने नाम कर लिया है. सीएसके ने 29 मई को खेले गए आईपीएल फाइनल में गुजरात टाइटंस को हराया. मैच के बाद एमएस धोनी से जब कॉमेंटेटर हर्ष भोगले ने संन्यास के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, मैं आईपीएल जीत चुका हूं. जीतने के बाद थैंक्यू कहना सबसे आसान होता है. मेरे लिए भी यह आसान रास्ता हो सकता है. लेकिन इस पूरे सफर में मुझे हर जगह अपने फैंस का जिस तरह से प्यार मिला है उससे उनका फैसला कठिन हो गया है. धोनी ने कहा कि इसके बाद उनका फर्ज बनता है कि वे कड़ी मेहनत करें और कम से कम एक सीजन और खेलने की कोशिश करें.

41 साल के एमएस धोनी ने कहा कि अगले आईपीएल में अभी वक्त है. उनके पास 6-7 महीने का मौका है. वह कोशिश करेंगे इन 6-7 महीनों में अपने को और फिट करें और मैदान पर उतरें. वह ऐसा कर पाएंगे या नहीं, इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं लिया जा सकता. यह फैसला तभी होगा जब वह देखेंगे कि उनका शरीर मैच खेलने के लिए उनका कितना साथ देता है.

महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 14वीं बार आईपीएल में उतरे थे. उनकी कप्तानी में सीएसके ने 10 बार आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है और पांच खिताब जीते हैं. इस तरह उन्होंने आईपीएल के सबसे सफल कप्तान का अपना ही रिकॉर्ड और बेहतर कर दिया है.

Tags: Chennai super kings, IPL 2023, Ms dhoni

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें