कौन हैं ये दबंग पुलिस अधिकारी, जिनकी आजम खान से हुई बहस, ‘चुलबुल पांडे’ कहते हैं लोग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

DSP Anuj Chaudhary UP Police: सपा नेता आजम खान का हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी के साथ बहस करते हुए नज़र आ रहे हैं. यह पुलिस अधिकारी हैं रामपुर के सीओ सिटी, जो अपनी बहादुरी और खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. जनता के बीच भी वह चुलबुल पाण्डेय के नाम से मशहूर हैं.

01

हम बात कर रहे हैं यूपी पुलिस के डीएसपी अनुज चौधरी की, जो वर्तमान में रामपुर के सीओ सिटी के तौर पर तैनात हैं. वह जनता के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं और आजम खान के साथ बहस का वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. (Image Credit – Instagram @wrestleranuj)

02

अनुज चौधरी खेल कोटे से पुलिस अधिकारी बने हैं. पुलिस में आने से पहले वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के कुश्ती के खिलाड़ी थे. उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई रजत पदक और कांस्य पदक भी जीते हैं. (Image Credit – Instagram @wrestleranuj)

03

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 62 बार देश का प्रतिनिधित्व किया है. उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें लक्ष्मण अवार्ड और अर्जुन अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है. (Image Credit – Instagram @wrestleranuj)

04

अनुज चौधरी अपनी बहादुरी और सख्ती के लिए भी जाने जाते हैं. उन्होंने कई अपराधियों और माफियाओं पर कार्रवाई की है और सजा दिलाई है. इसके अलावा जुआरियों पर कार्रवाई से लेकर अतिक्रमण हटाने का अभियान और अवैध शराब कारोबारियों पर शिकंजा कसने के कारण जनता के बीच भी वह काफ़ी मशहूर हो गए हैं. लोग उन्हें चुलबुल पांडे कहकर भी बुलाने लगे हैं. (Image Credit – Instagram @wrestleranuj)

05

मनोज चौधरी अपनी फ़िटनेस के लिए भी जाने जाते हैं और उनकी बॉडी किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है. अक्सर वे सोशल मीडिया पर अपनी फ़िटनेस की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं, जिनसे युवाओं के बीच भी वे काफ़ी लोकप्रिय हो गए हैं. (Image Credit – Instagram @wrestleranuj)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें