
नई दिल्ली. भारतीय सेना में एकीकरण लाने और थिएटर कमांड के निर्माण की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में, लगभग 40 सैन्य अधिकारियों का एक बड़ा बैच जल्द ही भारतीय वायु सेना (आईएएफ) और नौसेना के प्रतिष्ठानों में तैनात किया जाएगा, जहां वे उसी तरह की भूमिकाएं निभाएंगे, जैसी वे भारतीय सेना में करते हैं.
शीर्ष अधिकारियों ने ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ को बताया कि सेना के ये अधिकारी जो क्रॉस-स्टाफिंग पोस्टिंग का हिस्सा हैं, कार्यकारी स्तर पर मेजर और लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर हैं. अपने पदों पर रहते हुए वे जिन जिम्मेदारियों को निभाते हैं, इसी तरह के कार्यों को करने के लिए भारतीय वायुसेना और नौसेना के अधिकारियों की एक समान संख्या में सैन्य प्रतिष्ठानों में तैनात किए जाने की संभावना है.
अधिकारियों को मिसाइल यूनिट्स में भी ट्रांसफर किया जाएगा, ताकि वे यूएवी को संभालने का काम सीख सकें. इसके साथ ही उन्हें लॉजिस्टिक्स, मरम्मत और सामग्री व आपूर्ति प्रबंधन जैसी अन्य भूमिकाओं के लिए तैयार करने के मकसद से अन्य सेवाओं में भी भेजा जाएगा. ऐसा इसलिए भी है क्योंकि कई यूएवी और हथियार प्रणालियां, रडार, वाहन, दूरसंचार उपकरण और अन्य तकनीक तीनों सेवाओं (सेना, वायुसेना, नौसेना) में ही आम हैं.
.
Tags: Indian air force, Indian army, Indian navy
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 07:00 IST








