– 5G Smartphone huge discount like never on amazon oneplus iqoo redmi note 12 5G xiaomi 13 pro – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

iQOO 11 5G पर ग्राहकों को 5,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस ऑफर दिया जा रहा है.
एक्सचेंज ऑफर के तहत Redmi Note 12 5G पर 2,000 रुपये की छूट पाई जा सकती है.

Best Budget 5G Phone: 5G स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए अमेज़न काफी अच्छा मौका लाया है. अमेज़न के ऑफिशियल प्लैटफॉर्म पर डिवाइसेज़ पर 40% तक की छूट दी जा रही है. खास बात ये है कि प्राइम मेंबर को इसमें अलग से फायदा मिलेगा. अमेज़न पर वनप्लस, सैमसंग, रियलमी जैसे फोन पर लगड़ी छूट मिल रही है.  अगर बात की जाए 5G फोन के ऑफर की तो ग्राहकों को ब्रांडेड फोन सस्ते में मिल जाएंगे, जिसपर वह फर्राटेदार 5जी नेटवर्क चला सकेंगे.

iQOO 11 5G:  इस फोन की कीमत 49,999 रुपये है, और ग्राहक इसे 5,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस ऑफर और 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर पर घर ला सकते हैं. इस स्मार्टफोन में एक स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर, एक ज़बरदस्त 2K E6 AMOLED डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें- कूलर के साथ ये जुगाड़ कर देंगे तो AC की तरह ठंडा होने लगेगा कमरा, ओढ़नी पड़ जाएगी चादर!

Redmi Note 12 5G: इस फोन की कीमत 14,999 रुपये है और ग्राहक 2,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का फायदा पा सकते हैं. यह फोन 120Hz सुपर AMOLED डिस्प्ले, एक पावरफुल स्नैपड्रैगन 4 Gen 1 5G प्रोसेसर और एक हाई क्वालिटी वाला कैमरा प्रदान करता है.

OnePlus 10 Pro 5G: इस फोन की कीमत 55,499 रुपये है, और आप 10,000 रुपये के एक्सचेंज बोनस ऑफर और 9 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफर का फायदा उठा सकते हैं. ये काफी दमदार कैमरे के साथ आता है, और इसका डिस्प्ले भी बहुत यूनीक है. इसमें ग्राहकों को पावरफुल प्रोसेसर और लंबी चलने वाली बैटरी मिलती है.

ये भी पढ़ें- अगर इतने दिनों में साफ नहीं किया AC फिल्टर तो कमरे में कभी नहीं होगी कूलिंग, गर्मी से होंगे परेशान

Xiaomi 13 Pro: इस फोन की कीमत 71,999 रुपये है और आप 10,000 रुपये के एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ उठा सकते हैं. ये एक फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 8 Gen 2, 4nm प्रोसेसर, एक शानदार 2K 120Hz E6 AMOLED डिस्प्ले और एक पेशेवर-ग्रेड कैमरा फोन है.

Tags: Amazon, App, Oneplus, Samsung, Tech news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें