
अंकित कुमार सिंह, सीवान: पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के अंतर्गत आने वाला सीवान जंक्शन से गोरखपुर के बीच यात्रियों का सर्वाधिक आवागमन होता है. अधिकांश यात्री सीवान से गोरखपुर इलाज कराने के लिए ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. सीवान से गोरखपुर के बीच चलने वाली ट्रेनों का रेवेन्यू भी काफी अच्छा खासा है. गोरखपुर और सीवान अपने आप में कई मायनो में विशेष स्थान रखता है और एक दूसरे से जुड़ा हुआ है. यहां सिर्फ लोग इलाज कराने के लिए नहीं बल्कि रहने, पढ़ने और नौकरी के लिए भी आवागमन करते रहते हैं. गोरखपुर और सीवान के बीच कितनी और कौन-कौन सी ट्रेनें चलाई जाती है. यहां आप एक क्लिक कर जानकारी हासिल कर सकते हैं.
सीवान और गोरखपुर के बीच 38 से अधिक चलाई जाती है ट्रेनें
पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि सीवान और गोरखपुर के बीच यात्रियों का आवागमन अधिक होता है. इसको लेकर कई ट्रेनें चलाई जा रही है. चलाई जाने वाली ट्रेनों में पैसेंजर,एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेन भी शामिल है. यात्रियों को सीवान जक्शन से अहले सुबह 3:18 बजे से लेकर देर रात्रि 2:45 बजे तक ट्रेनें मिलती है. जिससे वे सफर करते हैं. उन्होंने बताया कि वैसे सीवान और गोरखपुर रूट पर पैसेंजर,एक्सप्रेस और साप्ताहिक ट्रेनों को लेकर कुल 38 ट्रेनें चलाई जा रही है. जिसमे से 13 ट्रेनें प्रतिदिन चलाई जाती है. वैसे फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों की संख्या 38 से अधिक हो जाती है.
देखिए सीवान और गोरखपुर के बीच प्रतिदिन चलने वाली ट्रेनों का लिस्ट
1. – 05141-नकहाजंगल एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन,सीवान जक्शन से 5:40 बजे प्रस्थान कर 9:40 बजे गोरखपुर पहुचेगी.
2- 05153- सीवान-नकहाजंगल डेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, सीवान जक्शन से 8:10 बजे सुबह प्रस्थान कर 1:25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
3- 15707-अम्रपाली एक्सप्रेस सीवान जक्शन से 9:50 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 12:15 बजे पहुंचेगी.
4- 15027-मौर्या एक्सप्रेस सीवान जक्शन से 12:55 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 4:30 बजे पहुंचेगी.
5- 12565-बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस सीवान जक्शन से 1:50 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 3:45 बजे पहुंचेगी.
6- 12553-वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस सीवान जक्शन से 2:45 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 04:45 बजे पहुंचेगी.
7- 13019-बाघ एक्सप्रेस सीवान जक्शन से 03:00 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 5:55 बजे शाम को पहुंचेगी.
8- 14613 – अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सीवान जक्शन से 5:10 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 8:10 बजे रात को पहुंचेगी.
9- 05035 -गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सीवान जक्शन से 5:35 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 10:10 रात बजे पहुंचेगी.
10- 05155-गोरखपुर एक्सप्रेस स्पेशल सीवान जक्शन से 6:10 बजे शाम प्रस्थान कर गोरखपुर 9:45 बजे रात को पहुंचेगी.
11)- 15909-अवध आसाम एक्सप्रेस सीवान जक्शन से 9:08 बजे रात को प्रस्थान कर गोरखपुर 11:30 बजे रात को पहुंचेगी.
12- 11124 -बरौनी-ग्वालियर मेल सीवान जक्शन से 1:35 बजे रात को प्रस्थान कर गोरखपुर 4:35 बजे अहले सुबह पहुंचेगी.
13- 15203- लखनऊ एक्सप्रेस सीवान जक्शन से 2:20 बजे रात को प्रस्थान कर गोरखपुर 5:10 बजे सुबह पहुंचेगी.
सीवान और गोरखपुर रूट पर चलने वाली सप्ताहिक ट्रेनों का लिस्ट
1- 12521-एर्नाकुलम राप्ती सागर एक्सप्रेस, यह सप्ताहिक ट्रेन है जो सिर्फ सीवान जंक्शन पर मंगलवार को 4:05 बजे अहले सुबह मिलेगी.
2- 15047-पूर्वांचल एक्सप्रेस,रविवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार को 5:25 बजे सुबह सीवान जंक्शन पर मिलेगी.
3- 22531-मथुरा सुपर फास्ट एक्सप्रेस,सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को 6:08 बजे सीवान जंक्शन पर मिलेगी.
4- 15105-नौतनवा इंटरसिटी एक्सप्रेस रविवार को छोड़ सभी दिन 7:03 बजे सुबह सीवान जंक्शन पर मिलेगी.
5- 15651-लोहित एक्सप्रेस-बुधवार को सीवान जक्शन पर 10:45 बजे मिलेगी.
6- 15097-जम्मू तवी अमरनाथ एक्सप्रेस शुक्रवार को 10:45 बजे सीवान जक्शन पर मिलेगी.
.
Tags: Bihar News, Gorakhpur news, Siwan news
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 21:22 IST









