क्या खत्म होगी गहलोत-पायलट के बीच रार? कल खड़गे करेंगे अहम मीटिंग, आलाकमान ने बनाया सुलह का ‘फॉर्मूला’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जयपुर. राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट के बीच सुलह कराने की कोशिशें तेज हो गई हैं. इस कड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को गहलोत और पायलट के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. सूत्रों के मुताबिक, अगर उन दोनों नेताओं के बीच सुलह की स्थिति बनती है तो दोनों नेताओं के साथ खड़गे संयुक्त बैठक कर सकते हैं.

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी आलाकमान गहलोत को सीएम बनाए रखने और सचिन पायलट को राजस्थान कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने के फॉर्मूले पर विचार कर रही है. सोमवार को होने वाली बैठक में खड़गे इस बारे में गहलोत और पायलट से चर्चा कर सकते हैं.

चुनावी रणनीति के लिए होगी अलग बैठक
राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में चुनावी रणनीति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे अलग से एक औपचारिक बैठक करेंगे. इस बैठक में गहलोत और पायलट राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ तीनों सह प्रभारी भी शामिल होंगे.

आपके शहर से (जयपुर)

इस बैठक के बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने कहा, ‘वहां चर्चाएं होंगी. सब लोग अपने अपने सुझाव देंगे और उसके बाद आलाकमान के जो निर्देश होंगे सभी उसका पालन करेंगे. हमारे यहां तो अनुशासन होता है और आलाकमान, कांग्रेस अध्यक्ष एक बार जो फैसला कर लेते हैं उसे सभी लोगों को मानना होता है.’

गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान ने पहले 26 मई को दिल्ली में राजस्थान कांग्रेस नेताओं की अहम बैठक बुलाई थी, लेकिन उसे स्थगित करके 29 मई की नई तारीख निर्धारित की गई थी. ऐसे में देखना है कि क्या इस बार यह बैठक अपना मकसद पूरा कर पाती है या नहीं.

Tags: Ashok Gehlot Vs Sachin Pilot, Congress News, Rajasthan Congress

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें