सागर जिले में कामयाब रहा 63 किमी का ट्रायल रन, थर्ड रेल लाइन पर 120 किमी की रफ्तार से ट्रेन ने भरा फर्राटा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गौतम/सागर. कटनी-बीना तीसरी रेललाइन का ट्रायल रन 6 चरणों में किया गया, जो कामयाब रहा. 63 किलोमीटर का यह ट्रायल रन गिरवर से ईशुरवारा और खुरई से सुमरेड़ी तक किया गया. बुंदेलखंड के लिए रेलवे की ओर से यह एक बड़ी सौगात है. इससे एक तरफ जहां यातायात सुगम होगा, वहीं हजारों लोगों को रेलयात्रा में सुविधा भी मिलेगी.

6वें चरण में थर्ड रेल लाइन पर लिधौरा से गिरवर तक 10 किमी के रूट पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन ने फर्राटा भरा और यह ट्रायल रन पूरी तरह सफल रहा. खास बात यह रही कि सागर जिले में थर्ड रेल लाइन सभी 6 ट्रायल पहली बार में ही सफल हो गए. वहीं ट्रायल के लिए 10 किलोमीटर के ट्रैक को आकर्षक रंगों से सजाया गया था. ट्रायल से पहले विधिवत पूजा-अर्चना भी की गई.

थर्ड रेल लाइन के 63 किलोमीटर के रूट में खुरई से सुमरेड़ी 9 किलोमीटर, ईशुरवारा से नरयावली 7 किलोमीटर, नरयावली से सागर 22 किमी, सागर से मकरोनिया 7 किलोमीटर, मकरोनिया से लिधौरा 8 किमी और लिधौरा से गिरवर 10 किमी शामिल है. लिधौरा से गिरवर तक थर्ड लाइन पर रेलवे के उच्चाधिकारियों की टीम द्वारा ट्रेन दौड़ाकर टेस्टिंग की गई. सागर जिले में बीना-कटनी रेल लाइन का गिरवर से ईशुरवारा तक ग्रीन सिग्नल करीब 54 किमी रूट पूरा हो चुका है. साथ ही खुरई से सुमरेड़ी तक भी 9 किलोमीटर का ट्रायल सफल रहा.

अब कटनी-बीना रेल लाइन तीसरी लाइन की कवायद पूरी होती दिखाई देने लगी है, इससे मालगाड़ियों की रेल ट्रैफकिंग में सुगमता आएगी. अधिकारियों ने काम की गुणवत्ता के साथ-साथ पब्लिक के बीच हुए निर्माण में वर्किंग पॉलिसी की भी सराहना की है.पश्चिम मध्य रेलवे अंतर्गत कटनी-बीना रेल लाइन के बीच लिधौरा से गिरवर 10 किमी रेल लाइन का 6वें चरण का परीक्षण के अवसर पर सीआरएस सेन्ट्रल सर्किल मनोज अरोरा के नेतृत्व में आला अधिकारियों की टीम द्वारा किया गया. इसके अंतर्गत आने वाले ब्रिजों और स्टेशन का भी निरीक्षण सीआरएस द्वारा किया गया. टेस्टिंग की शुरूआत में टीम ने लिधौरा स्टेशन का निरीक्षण किया गया. ब्रिज, और स्टेशन निरीक्षण ओके होने के बाद टेस्टिंग शुरू हुई.

टेस्टिंग और निरीक्षण की टीम में सीआरएस सेन्ट्रल मनोज अरोरा सहित डिप्टी सीआरएस पीके कटारिया, सीओसी एम.के. अग्रवाल, सीई प्रभात कुमार, डिप्टी सीई एन.एस. बुंदेला, एक्सईएन ओमकार सिंह, मीणा , पंकज तथा त्रिशूल कंस्ट्रक्शन के प्रमुख शमनीष अग्रवाल टीम सहित मौजूद थे.

Tags: Indian railway, Sagar news, Train news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें