कड़ी मेहनत और समर्पण से ही सफलता पाना संभव हैः अभिनव कालरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में सफलता रातों रात नहीं मिलती है, इसके लिए कड़ी मेहनत, लक्ष्य पर ध्यान और समर्पण का भाव होना जरूरी है. इसमें समय और मेहनत दोनों लगती हैं, चुटकियों में सफलता को प्राप्त नहीं किया जा सकता है. ये मानना है व्यवसायी अभिनव कालरा का. स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार से ताल्लुक रखने वाले अभिनव बारह सालों से पारिवारिक व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में लगे हैं और लगातार अलग अलग क्षेत्रों में इसका विस्तार कर रहे हैं.

वे दस सालों से भी ज्यादा समय से ‌रियल एस्टेट में हैं और उन्होंने इस व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. इसी के साथ उन्होंने विमानन के क्षेत्र में भी कदम रखा और कई चार्टर विमानों को वे किराए पर भी देते हैं.

अभिनव ने अब फिल्म उद्योग में भी अपने संबंध स्‍थापित किए हैं और सोनू सूद, अब्दु रोजिक, कियारा आडवाणी के साथ इस उद्योग में भी उन्होंने कदम रखा है. एक ट्रेंडसेटर होने के साथ ही कार्यक्रमों में भी उनकी उपस्थिति दर्ज रहती है. अभिनव का कहना है कि कड़ी मेहनत और समर्पण के भाव से ही सफलता की ओर बढ़ा जा सकता है. उनका मानना है कि यदि ठान लिया जाए तो कुछ भी संभव है. गुणवत्ता, नवाचार और कड़ी मेहनत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता ने ही सफलता का राज है. वे आज व्यापार जगत में एक ताकत के तौर पर उभरे हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें