
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 29 May 2023)
आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे. अपनी रचनात्मकता से कुछ नया कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आज आपका मन साहित्य और कला में लगेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा. दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा. व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय ध्यान रखें. हालांकि, अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा.
वृष राशिफल (Vrishabh Rashifal, 29 May 2023)
आज आपको वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. पानी वाली जगहों से दूर रहें. जमीन और संपत्ति के कागजात पर ध्यान से हस्ताक्षर करें. दोपहर के बाद स्थिति में सुधार होगा. शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ बने रहेंगे. मन में उठती कल्पना की लहरें कुछ नया अनुभव करवाएगी.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 29 May 2023)
किसी खास काम में सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा. विरोधी भी आपसे पराजित होंगे. दोपहर के बाद घर में किसी विवाद का वातावरण बना रहेगा. माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. नेगेटिव विचार आपको हताशा में धकेल सकते हैं. भाग्य आज आपका साथ देगा. जॉब और बिजनेस में लाभ होगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 29, 2023, 01:10 IST









