Menstrual Hygiene Day: गांव-गांव में मासिक धर्म की भ्रांतियों को तोड़ता नुक्कड़ नाटक, फैला रहे जागरूकता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमित सिंह, प्रयागराज. विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवसयानी ‘वर्ल्ड मेन्सट्रुअल हाइजीन डे 2023’ हर साल 28 मई को मनाया जाता है. इसका मकसद महिलाओं को माहवारी के दौरान साफ-सफाई के महत्‍व को समझाना है. इसी कड़ी में हंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित मासिक धर्म स्वच्छता अभियान चलाया गया. जहां अभिनय संस्थान के कलाकारों ने भव्य मंचन किया.

कृष्ण कुमार मौर्य द्वारा निर्देशित और नीतीश कुशवाहा द्वारा संयोजित इस नुक्कड़ नाटक में बताया गया की मासिक धर्म कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक वरदान है, सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है. जिस पर घर और समाज में खुलकर बात की जाए तो इस दौरान स्वच्छता के महत्व को भी समझा जा सकता है. जिसके लिए हमें एक माहौल बनाना होगा और पुरानी परंपरागत सोच को बदलना होगा. यह स्वच्छता महिलाओं को स्वस्थ रखेंगी और विश्वास देगी आगे बढ़ने का, कभी नहीं रुकने का और डर को जड़ से खत्म कर देने का.

कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
नुक्कड़ नाट्य अभिनय संस्थान के महिला कलाकारों ने ना सिर्फ ग्रामीण महिलाओं के सेनेटरी पैड का इस्तेमाल बताए बल्कि उसे नष्ट करने के उपाय भी बताएं. इस अभियान में ना सिर्फ महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया बल्कि पुरुषों ने भी अपनी जिम्मेदारी को समझा. नाटक के अंत में किशोरियों को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया. कलाकारों में हेमलता साहू, कुमुद कन्नौजिया, प्रींशु सिंह, तनु सोनकर, पिंटू प्रयाग, कनिष्क सिंह, कौस्तुभ पांडे, प्रदीप कुमार आदि की प्रस्तुति सराहनीय रही.

.

FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 18:10 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें