
हाइलाइट्स
आईपीएल 2023 का फाइनल आज खेला जाएगा
चेन्नई और गुजरात के बीच होगा महामुकाबला
नई दिल्ली. पहचाने नहीं क्या ‘मैराथन मैन’ को? अरे फाफ डुप्लेसी. हां, वही तगड़े हिट्स लगाने वाले. दूसरे क्वालिफायर के पहले तक वह आईपीएल 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे. लेकिन शुभमन गिल का ऐसा तूफान आया कि फाफ डुप्लेसी के सिर पर लगी ऑरेंज कैप उड़कर सीधे गिल के सिर पर सज गई. इस कैप के साथ ही तय हो गया है कि अब गुजरात टाइटंस के ओपनर को इसके एवज में मिलने वाली इनामी राशि के 15 लाख रुपये तो मिलेंगे ही, भले ही वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक भी रन ना बनाए.
आईपीएल 2023 के फाइनल में सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले जो दो बल्लेबाज खेलेंगे उनमें शुभमन गिल के अलावा चेन्नई के डेवोन कॉन्वे हैं. लेकिन कॉन्वे शुभमन से 200 रन से भी ज्यादा पीछे हैं. ऐसे में यह मानना तो बेहद कठिन है कि वह गिल की बराबरी कर पाएंगे. अगर कॉन्वे इस नामुमकिन सी चीज को कर गुजरते हैं तो पीली जर्सी का तूफान यह खिताब भी अपने साथ ले उड़ेगा, वह भी बिना किसी भारी जंग के. खैर, अब शुभमन गिल के निशाने पर फाफ डुप्लेसी का एक और रिकॉर्ड है, जिसके एवज में उनके 12 लाख रुपये और पक्के हो जाएंगे.
मामला है लीग में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का. भले ही मुंबई इंडियंस के खिलाफ पिछले मैच में शुभमन गिल ने दस छक्के लगाए हों, लेकिन वह अब भी फाफ के 36 छक्कों से तीन कम ही हैं. हालांकि, गिल को इस मामले में ना केवल फाफ को पीछे छोड़ना होगा बल्कि एमएस धोनी के धुरंधर का भी सामना करना होगा.
IPL की सबसे ‘लालची’ टीम, 13 साल में डकार लिए 88.40 करोड़, आज फिर मोटी रकम पर नजर
चेन्नई सुपर किंग्स के शिवम दुबे भी आईपीएल के मौजूदा सीजन में अब तक 33 छक्के उड़ा चुके हैं. अगर शिवम का बल्ला चला और वह इस मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं. ऐसे में इनामी राशि पर उनका हक होगा. बता दें कि शुभमन गिल अब तक 851 रन बना चुके हैं. वहीं, डेवोन कॉन्वे ने 625 रन बनाए हैं.
.
Tags: IPL 2023, Shivam Dube, Shubhman Gill
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 18:14 IST









