– Woman claims she died for 40 seconds and came back woman shares afterlife experience markar zinda hui mahila – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


Woman claims she died for 40 seconds: दुनिया में आपको तरह-तरह के लोग मिलेंगे और उनके अपने एक्सपीरियंस होते हैं. कई बार कुछ अनुभव तो इतने अजीब लगते हैं कि उन पर यकीन करना भी मुश्किल हो जाता है. मसलन जब आप लोगों से भूत-प्रेतों से टकराने की बातें सुनते हैं या फिर कोई कहता है कि वो मरकर दोबारा ज़िंदा हो गया है. एक ऐसी ही घटना के बारे में हम आज आपको बताएंगे.

ये कहानी है कर्टनी सैंटियागो (Courtney Santiago) नाम की महिला की. उसका दावा है कि उसकी मौत हुई थी, वो भी सिर्फ 40 सेकंड के लिए. हालांकि इस दौरान उसने जो महसूस किया, वो बिल्कुल ही अलग था. 32 साल की सैंटियागो को ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री है, जिसके लिए उन्हें अक्सर स्कैन के लिए जाना पड़ता था. इसी दौरान एक दिन उनके साथ कुछ अलग ही हुआ.

महिला की 40 सेकंड की मौत!
कर्टनी सैंटियागो का कहना है कि पिछले साल जुलाई में वो अपना स्कैन करा रही थी, तभी उनका शरीर शॉक में चला गया और ब्लड प्रेशर ड्रॉप हो गया. वो बेहोश होने लगी. अपने एक टिकटॉक वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें बिल्कुल शांति का एहसास होने लगा. न उन्हें अपने शरीर न ही ज़िंदगी, बच्चे या परिवार की चिंता हो रही थी. वो कहती हैं कि ये किसी सपने जैसा था, जब उन्होंने खुद को एक बीच पर खड़ा हुआ पाया और उनके सामने एक ऐसा शख्स था, जिससे वो कभी मिली नहीं थी, लेकिन लग रहा था कि हमेशा से जानती हैं. उस शख्स ने कर्टनी से कहा कि सब कुछ ठीक है लेकिन ये तुम्हारे जाने का वक्त नहीं है.

वापस शरीर में लौट आई आत्मा
शख्स से ऐसा सुनने के बाद कर्टनी को महसूस हुआ कि उसकी आवाज़ बदल रही है और पहाड़ों और अपने बचपन के घर के गार्डन से होते हुए अपने शरीर में आ गई. जब वो उठी तो न बोल पा रही थी, न उनका शरीर मुड़ रहा था. मेडिकल की भाषा में उनका दिमाग ऑक्सीज़न की कमी में था, जबकि शरीर का ब्लड प्रेशर बिल्कुल गिर चुका था. खुद कर्टनी का कहना है कि वो बेहोशी से ऊपर और मृत्यु के बीच में कहीं झूल रही थी. उसने सोशल मीडिया पर लोगों से अपना अनुभव शेयर किया है.

Tags: Ajab Gajab, Viral news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें