
नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘मन की बात’ के 101वें एपिसोड को सेकेंड सेंचुरी का प्रारंभ बताया और कहा कि पिछले महीने हम सभी ने इसकी स्पेशल सेंचुरी को सेलिब्रेट किया है. उन्होंने देश से कहा, ‘आपकी भागीदारी ही इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी ताकत है.’
पीएम मोदी ने कहा, “जब ‘मन की बात’ का प्रसारण हुआ, तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग टाइम जोन में… कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी. इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला.”
PM मोदी के 101वें ‘मन की बात’ की 10 खास बातें:
* बीते दिनों हमने मन की बात में काशी तमिल संगमम की बात की. सौराष्ट्र तमिल संगमम की बात की. कुछ समय पहले ही वाराणसी में काशी तेलुगू संगमम भी हुआ. एक भारत श्रेष्ठ भावना को ताकत देने वाला ऐसे ही एक और अनूठा प्रयास देश में हुआ है। ये प्रयास है- युवा संगम का. शिक्षा मंत्रालय ने ‘युवा संगम’ नाम से एक बेहतरीन पहल की है. इसका उद्देश्य लोगों को लोगों को जोड़ने के साथ ही देश के युवाओं को आपस में घुलने-मिलने का मौका देना है.
* कुछ दिन पहले ही भारत में इंटरनेशनल म्यूजियम एक्स्पो का भी आयोजन किया था. हमारे यहां भारत में अलग-अलग प्रकार के कई म्यूजियम हैं, जो हमारे अतीत से जुड़े अनेक पहलुओं को प्रदर्शित करते हैं. बीते वर्षों में भी हमने भारत में नए-नए तरह के म्यूजियम और मेमोरियल बनते देखे हैं. स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी भाई–बहनों के योगदान को समर्पित 10 नए म्यूजियम बनाए जा रहे हैं.
.
Tags: Mann Ki Baat, Narendra modi
FIRST PUBLISHED : May 28, 2023, 11:18 IST









